Friday, December 5, 2025
Home » Blog » BJP में टिकट वितरण से घमासान, बागी महिला कार्यकर्ता बोली हाय-हाय, पूर्व जिला अध्यक्ष सहित 18 कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा

BJP में टिकट वितरण से घमासान, बागी महिला कार्यकर्ता बोली हाय-हाय, पूर्व जिला अध्यक्ष सहित 18 कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg nagar nigam election 2025

CG Prime News@सुकमा. छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव (cg nagar nigam election 2025) में कांग्रेस (cg congress) और भाजपा प्रत्याशियों (CG BJP) की घोषणा के साथ ही दोनों दलों के बागियों के तेवर भी सख्त हो गए हैं। ताजा नजारा बस्तर संभाग के सुकमा और बीजापुर जिले में देखने मिला। जहां सोमवार को टिकटों का वितरण होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध और बगावत भी शुरू हो गया है। सुकमा में 18 कार्यकर्ताओं ने भाजपा पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वहीं बीजापुर में महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा पार्टी हाय-हाय के नारे लगाए हैं।

Read more: दुर्ग नगर निगम के 60 वार्डों के भाजपा प्रत्याशी घोषित, जानिए किसे मिला किस वार्ड में टिकट….

6 वर्तमान पार्षदों ने दिया इस्तीफा
सुकमा में नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदों का टिकट वितरण करने के बाद कार्यकर्ताओं में काफी रोष है। जिले के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष और वर्तमान पार्षद मनोज देव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी बाई समेत 6 वर्तमान पार्षदों ने इस्तीफा दिया है। वहीं महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेश दास जैसे कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दे दिया है। कुल 18 कार्यकर्ताओं ने जो इस्तीफा दिया है उसमें लिखा है कि टिकटों का वितरण सही तरीके से नहीं किया गया है। कांग्रेस और सीपीआई (CPI) के लिए काम करने वालों को टिकट दिया गया है। यही वजह है कि पार्टी के लोग नाराज हैं।

Read more: BJP ने की 10 निगमों के मेयर प्रत्याशी की घोषणा, दुर्ग में अलका बाघमार को दिया टिकट –….

निर्दलीय मैदान में उतरे नेता
दंतेवाड़ा जिले के गीदम में भी बगावत है। अध्यक्ष पद का टिकट न मिलने से पार्टी कार्यकर्ता विनोद उर्फ टीनू साहू ने निर्दलीय चुनाव लडऩे का मन बना लिया है। आज वे फॉर्म भी लेंगे। इन तीनों जिले में भाजपा पार्टी का राजनीतिक समीकरण बिगड़ सकता है। फिलहाल भाजपा के दिग्गज नेता सभी को मनाने में जुटे हुए हैं।

बीजापुर में जमकर लगे नारे
इधर, बीजापुर में भी विरोध शुरू हो चुका है। बीजापुर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं का कहना है कि टिकटों का वितरण सही तरीके से नहीं हुआ है। इसी के विरोध में नारेबाजी की गई है। महिला मोर्चा ने हमारी मांगे पूरी करो और भजापा जिला संगठन हाय-हाय के नारे लगाए हैं। फिलहाल पार्टी के नेता उन्हें मनाने की कोशिश में लगे हुए हैं।

You may also like