Tuesday, June 2, 2026
Home » Blog » शादी का प्रपोजल ठुकराने पर युवक ने किया युवती के पिता पर चाकू से हमला

शादी का प्रपोजल ठुकराने पर युवक ने किया युवती के पिता पर चाकू से हमला

सरनेम बदलकर रिश्ता भेजा, बात नहीं बनी तो किया सनकी युवक ने हमला

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
शादी का प्रपोजल ठुकराने पर युवक ने किया युवती के पिता पर चाकू से हमला

CG Prime News@बिलासपुर. Young Man Attacks Woman’s Father with Knife After Marriage Proposal Is Rejected छत्तीसगढ़ में शादी का प्रपोजल ठुकराने पर सनकी युवक ने युवती के पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। युवक ने चाकू से लड़की के पिता पर हमला कर दिया। जिससे पिता गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना बिलासपुर के सिविल लाइन थाना का है।

सरनेम बदलकर भेजा था रिश्ता

पूरी वारदात घर के पास गैरेज में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वारदात के बाद आरोपी युवक मौके से भाग निकला। वहीं, घायल युवती के पिता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने सरनेम बदल कर रिश्ते की बात चलाई थी।

लड़की वालों ने शादी से किया इनकार

जब यह बात लड़की वालों को पता चली तो उन्होंने साफ इनकार दिया। ऐसे में नाराज युवक ने बदला लेने की फिराक में था। सोमवार को मौका पाते ही युवती के पिता पर हमला कर दिया। हालांकि पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। मामला सिविल लाइन थाना का है।

शादी का प्रपोजल ठुकराने पर युवक ने किया युवती के पिता पर चाकू से हमला

शादी का प्रपोजल ठुकराने पर युवक ने किया युवती के पिता पर चाकू से हमला

युवती और उसके परिवार पर शादी के लिए दबाव बना रहा था

जानकारी के अनुसार कुदुदंड पानी टंकी के पास रहने वाला साहिल मरावी सिविल लाइन में रहने वाली युवती से शादी करना चाहता था। आरोप है कि उसने शुरुआत में खुद को साहिल मानिकपुरी बताकर मोहितदास मानिकपुरी के परिवार से संपर्क किया, जिसके बाद शादी की बातचीत शुरू हुई। बाद में परिवार को उसके असली सरनेम मरावी होने की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने रिश्ता करने से इनकार कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि रिश्ता टूटने के बाद भी साहिल लगातार युवती और उसके परिवार पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। उसकी हरकतों से परेशान होकर परिवार ने किराए का मकान छोड़कर दूसरी जगह शिफ्ट होने की तैयारी भी शुरू कर दी थी।

चाकू से किए 6 वार

हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। हालांकि गैरेज में लगे CCTV कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई। फुटेज में आरोपी युवक पीड़ित पर एक के बाद एक कुल 6 बार चाकू से वार करता दिखाई दे रहा है।

वीडियो में यह भी दिख रहा है कि चाकू लगने के बावजूद घायल व्यक्ति हमलावर का विरोध करते हुए उसे पकड़ने की कोशिश कर रहा है। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस को देखकर भागने की कोशिश में आरोपी खुद ही गिर पड़ा, जिससे उसके पैर में गंभीर चोट आ गई। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

You may also like