Home » Blog » Weather update: उत्तर छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, मैदानी में इलाकों में दुर्ग सबसे ठंडा, प्रदेश के 8 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

Weather update: उत्तर छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, मैदानी में इलाकों में दुर्ग सबसे ठंडा, प्रदेश के 8 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cold wave in cg

CG Prime News@दुर्ग. उत्तर भारत के पहाड़ों में बर्फबारी (snowfall) के साथ ही छत्तीसगढ़ में भी कड़ाके की ठंड (Cold in chhattisgarh) पडऩे लगी है। दुर्ग जिले में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक पहुंच गया। लोग ठंड से बचने अलाव और आग का सहारा ले रहे हैं। इधर दो दिन यानी आज (शनिवार) और कल (रविवार) को प्रदेश के 8 जिलों गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और दुर्ग जिले में शीतलहर (cold wave in cg) चलने की संभावना है। मैनपाट के बाद अब जशपुर के बगीचा इलाके में भी ओस की बूंदें जम गई हैं।

Read more: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, आने वाले तीन दिनों में ऐसा रहेगा मौसम का हाल

शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ठंडा बलरामपुर जिला रहा। यहां न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री पहुंच गया है। वहीं मैदानी इलाकों में सबसे ठंडा दुर्ग रहा। यहां रात का पारा 9.02 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से करीब 5 डिग्री कम है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। वहीं शीतलहर के चलते लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखने का अलर्ट जारी किया गया है।

विजिबिलिटी हुई कम
राजनांदगांव जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह 7 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। कम विजिबिलिटी के कारण सड़क पर राहगीरों को थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को यहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं अधिकतम तापमान 27 डिग्री पर बना हुआ है।

दिन में भी शीतलहर जैसे हालात
प्रदेश के उत्तरी हिस्से में लगातार ठंडी हवा का आगमन हो रहा है। रात ही नहीं यहां दिन में भी शीतलहर के हालात बन गए हैं। पूरे इलाके में न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब चार डिग्री तक नीचे चला गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 15 दिसंबर तक ड्राई हवा आने का सिलसिला बना रहेगा। इससे तापमान में गिरावट आएगी। सरगुजा संभाग के सामरी और मैनपाट में तापमान सबसे कम है। पेंड्रारोड में अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जो सामान्य से 3.0 डिग्री कम है।

You may also like