Home » Blog » छत्तीसगढ़ के कवर्धा में धर्मांतरण को लेकर जमकर हंगामा, बंद कमरे में प्रार्थना सभा का वीडियो वायरल

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में धर्मांतरण को लेकर जमकर हंगामा, बंद कमरे में प्रार्थना सभा का वीडियो वायरल

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@कवर्धा. छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में धर्मांतरण (religious conversion) को लेकर रविवार को जमकर बवाल हो गया। कवर्धा के आदर्श नगर क्षेत्र के एक घर में बंद कमरे में प्रार्थना सभा चल रही थी और वहां कई अलग-अलग धर्म और मिशनरी समर्थक के लोग मौजूद थे। महिलाएं अपने बच्चों को लेकर पहुंची थी। इसकी जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं वहां पहुंच गए और जमकर हंगामा हो गया।

हिंदू संगठनों ने किया जोरदार हंगामा

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। विहिप कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर जय श्री राम के नारे लगाए और हंगामा किया। उनका आरोप है कि फादर थॉमस और उनकी पत्नी यहां गुप्त रूप से धर्मांतरण करा रहे थे। जब वे विरोध करने लगे तो मिशनरियों से झूमाझटकी की स्थिति बन गई।

वीडियो आया सामने

अंदर कमरे में हुई घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद है। बाइबिल रखी हुई थी। वीएचपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि हिंदुओं को कैंसर ठीक करने, जादू टोना भगाने जैसे झांसे में लेकर ब्रेन वॉश कर रहे थे।

जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग

सौरभ सिहं ने कहा कि जब हमारी टीम पहुंची तो बचने के लिए वे लोग महिलाओं को आगे कर रहे थे तो झूमाझटकी हो गई। हिंदू संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे कार्यक्रमों पर रोक लगाई जाए और धर्मांतरण की घटनाओं की गंभीरता से जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

धर्मांतरण कराने का आरोप

हिंदू जागरण मंच के सदस्य सौरभ सिंह ने कहा कि फादर थॉमस होली किंगडम स्कूल का प्रिंसिपल है। उस पर पहले भी स्कूल में बच्चों का जबरन धर्मांतरण कराने के आरोप लग चुके हैं। एक मां ने शिकायत दर्ज कराई थी कि फीस माफ करने के नाम वे धर्मांतरण करा रहे है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचा पुलिस ने मामला शांत कराया।

 

You may also like