Friday, February 13, 2026
Home » Blog » Video: भिलाई 3 के बिजली सब स्टेशन में रखे हैवी ट्रांसफर में लगी भयंकर आग

Video: भिलाई 3 के बिजली सब स्टेशन में रखे हैवी ट्रांसफर में लगी भयंकर आग

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@भिलाई. भिलाई 3 थाना क्षेत्र के भिलाई तीन स्थित छग राज्य विद्युत वितरण केंद्र के बिजली कॉलोनी में भीषण आग लग गई। यहां शुक्रवार शाम 4.30 बजे बिजली कॉलोनी के 30/11 केवी सब स्टेशन में रखे एक ट्रांसफार्मर अचानक धू-धू करके जलने लगा। देखते ही देखते वहां रखे हजारों मीटर भी आग की जद में आ गए। इस आगजनी में हैवी ट्रांसफार्मर जलकर पूरी तरह राख हो गया।

भिलाई तीन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डिपो से महज 200 मीटर की दूरी पर यह आग लगी थी। 45 मिनट के मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल बिजली विभाग के अधिकारी आगजनी में हुए नुकसान का आकंलन कर रहे है। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

You may also like