Thursday, July 2, 2026
Home » Blog » Durg: कुम्हारी में 4 किलो गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार, ग्राहक की तलाश में थे

Durg: कुम्हारी में 4 किलो गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार, ग्राहक की तलाश में थे

पुलिस ने अवैध रूप से गांजा बेचने वाले आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
Durg: कुम्हारी में 4 किलो गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार, ग्राहक की तलाश में थे

CG Prime News@दुर्ग. दुर्ग जिले की कुम्हारी थाना पुलिस ने गुरुवार को कुकदा रोड कुम्हारी के पास बाइक में गांजा रखकर ग्राहक का इंतजार करते दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 4.100 किलो गांजा जब्त किया गया है। जब्त किए गए गांजा की कीमत 2 लाख रुपए से ज्यादा आंकी गई है। पुलिस ने अवैध रूप से गांजा बेचने वाले आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने रेड मारकर पकड़ा

थाना कुम्हारी क्षेत्र अंतर्गत कुकदा रोड कुम्हारी के पास एक पल्सर मोटर साइकल में दो युवकों के द्वारा अवैध रूप से गांजा रखने सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित रेड कार्रवाई की गई। मौके पर दोनों व्यक्ति द्वारा अवैध गांजा रखकर ग्राहक का इंतजार करते पाया गया।

आरोपियों को जेल भेजा

पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अवैध गांजा रखना स्वीकार किया गया। आरोपी के विरुद्ध नारकोटिक अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। गुरुवार को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

1. सूरज कुमार कोसले पिता नारद कुमार कोसले 20 वर्ष पता कुंदरापारा पोटिया थाना पद्मनाभपुर जिला दुर्ग
2. सतीश ठाकुर पिता रमेश ठाकुर उम्र 23 साल पता पोटिया कुंदरापारा थाना पदमनागपुर दुर्ग

जब्त सामग्री

1. 4.100 किलो गांजा कीमती 2,05,000
2. एक कला रंग बिना नंबर पल्सर मोटर साइकल कीमती 40000
3. एक आईफोन 25000
4. 20000 कैश

You may also like