Thursday, July 2, 2026
Home » Blog » SR हॉस्पिटल चिखली दुर्ग में मनाया गया डॉक्टर्स डे

SR हॉस्पिटल चिखली दुर्ग में मनाया गया डॉक्टर्स डे

चेयरमैन संजय तिवारी ने किया डॉक्टरों का सम्मान

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

CG Prime News@दुर्ग. दुर्ग के चिखली स्थित SR हॉस्पिटल एण्ड कॉलेज में बुधवार को ‘राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे’ मनाया गया। इस मौके पर अस्पताल प्रबंधन, डॉक्टरों और स्टाफ को सम्मानित किया गया। यह आयोजन समाज में डॉक्टरों के अद्वितीय योगदान, त्याग और सेवा भावना के प्रति सम्मान प्रकट करने के उद्देश्य से किया गया था।

डॉक्टर समाज के लिए सेवा और मानवता के प्रतीक

इस मौके पर चेयरमैन संजय तिवारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर्स डे के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “डॉक्टर समाज के लिए सेवा, समर्पण और मानवता के प्रतीक हैं। कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी डॉक्टर अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए लोगों के जीवन की रक्षा करते हैं। इसलिए उनका सम्मान करना पूरे समाज का दायित्व है।

डॉक्टरों को मिला सम्मान, सेवा का दोहराया संकल्प

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ रंजन सेन गुप्ता कार्डियोलॉजी सर्जन ने कहा कि,आज का दिन सभी के लिए महत्वपूर्ण है। 1 जुलाई, डॉ. बी.सी. राय का जन्मदिन है। जिसे चिकित्सक दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। आज का दिन पूरे अस्पताल परिवार के लिए उतना ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि चिकित्सा पेशा एक परिवार की तरह है। जिसमें सभी मिलकर एक मरीज का इलाज करते है। आगे भी हम सब मिलकर एक परिवार की तरह कार्य करते रहेंगे।

इसी तरह डॉ. KK जैन जनरल मेडिसिन ने भी डॉक्टर्स डे पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को डॉक्टर वाई. के. शर्मा जनरल सर्जन व डॉ. वनश्री सिन्हा ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि डॉक्टर्स डे ये भी संदेश देता है कि जिस तरह डॉक्टर्स को भगवान का दुसरा रुप मानते है। इसलिए डॉक्टर्स एवं नर्सिंग स्टाफ में सेवाभाव होना चाहिए जिस तरह डॉ. बी.सी. राय ने अंतिम क्षणों तक सेवा देते रहे उसी तरह हमें भी निःस्वार्थ होकर सेवा देना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के मेडिकल सुप्रीडेंट डॉ रंजन सेन गुप्ता कार्डियोलॉजी सर्जन, डॉ के. के. जैन जनरल मेडिसिन, डॉ. वाई. के. शर्मा जनरल सर्जन, डॉ. वनश्री सिन्हा नेत्र विभाग, को एस आर हॉस्पिटल एण्ड कॉलेज के चेयरमैन संजय तिवारी के द्वारा स्मृति चिह्न, उपहार और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. दीपा मिश्रा , डॉ. ममता साहू , डॉ. सुमित सोनी, डॉ. बलिराम रॉय , डॉ. अश्वनी शुक्ला  के साथ अस्पताल में बेहतर प्रदर्शन करने पर अभिषेक रिछारिया सीनियर अकाउंटेंट , प्रेम चंद्राकर नेत्र विभाग सहायक, प्रियेश मिश्रा आयुष्मान इंचार्ज, जगजीत नारायण पांडेय मैनेजिंग डायरेक्टर, सीमा बरहरे, तनुजा साहू को भी सम्मानित किया गया।

You may also like