Tuesday, October 13, 2026
Home » Blog » गणेश विसर्जन करके लौटे रहे युवकों को ट्रक ने कुचला, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

गणेश विसर्जन करके लौटे रहे युवकों को ट्रक ने कुचला, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

by cgprimenews.com
0 comments

भिलाई. CG Prime News @ मरोदा डैम में गणेश विसर्जन कर लौट रहे दो युवक एक ट्रक की चपेट में आ गए। एक युवक का सिर ट्रक के पिछले चक्के के नीचे आ गया। जिससे उसकी खोपड़ी टूट गई। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक को भी चोट लगी है। दोनों को फौरन अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद रोड पर लोगों की भारी भीड़ हो गई। इसके चलते करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा।

घटना मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे की है। मरोदा ओवरब्रिज से एक ट्रक फारेस्ट एवेन्यु की तरफ जा रहा था। पीछे से दो युवक एक बाइक में गणेश विसर्जन कर उसी दिशा में जा रहे थे। नेवई थाना के थोड़ा आगे दोनों युवक ट्रक के पिछले चक्के के नीचे आ गए। वहीं दूसरा युवक अभी घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। नेवई पुलिस ने बताया कि युवकों को दुर्घटना के बाद डायल 112 की टीम ने अस्पताल पहुंचाया। ट्रक को जब्त कर लिया गया है।

You may also like