Thursday, February 12, 2026
Home » Blog » छत्तीसगढ़ में तीन कारोबारियों के घर और ऑफिस में IT का बड़ा छापा, राम गु्रप पर कसा शिकंजा

छत्तीसगढ़ में तीन कारोबारियों के घर और ऑफिस में IT का बड़ा छापा, राम गु्रप पर कसा शिकंजा

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@रायपुर. छत्तीसगढ़ में टैक्स चोरी की शिकायत के बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बड़ी छापेमार कार्रवाई की है। आईटी (IT) ने मंगलवार को जगलदलपुर और रायपुर में तीन कारोबारियों के घर और ऑफिस सहित 10 जगहों पर छापेमार कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार इनमें बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्याम सोमानी, रामा स्टील और रामा उद्योग गु्रप पर छापा पड़ा है। फिलहाल कार्रवाई अभी भी जारी है।

बस्तर चेंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष के घर छापा
श्याम सोमानी बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष हैं उनके यहां पर भी आईटी ने छापा मारा है। उनकी बस्तर में बीएमएस कंस्ट्रक्शन कंपनी है। साथ ही बस्तर मंडी के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे इमली, महुआ जैसे वनोपज के बड़े व्यापारियों में से एक हैं। इन पर टैक्स चोरी करने का आरोप है

सुबह से चल रही कार्रवाई
मिली जानकारी के मुताबिक बिल्डर श्याम सोमानी के जगदलपुर निवास और दफ्तर में रायपुर की टीम ने सुबह दबिश दी है। करीब 10 से 12 अधिकारी पहुंचे हैं। आईटी की टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है। इधर रायपुर स्थित रामा पावर में भी आईटी की टीम ने छापा मारा है। आईटी की टीम ने रामा गु्रप पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। फिलहाल कार्रवाई को लेकर अभी तक इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने कोई जानकारी नहीं दी है। बस इतना कहा है कि जांच चल रही है।

 

You may also like