Wednesday, April 1, 2026
Home » Blog » हिंदूवादी संगठन से झड़प करने वाला TI निलंबित, SP ने लगाई फटकार

हिंदूवादी संगठन से झड़प करने वाला TI निलंबित, SP ने लगाई फटकार

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
CG PRIME NEWS

CG Prime News@बिलासपुर. बिलासपुर में धर्मांतरण (religious Conversion) बवाल हो लेकर हिंदूवादी संगठन से झड़प और अवैध शराब मामले में कोनी टीआई नवीन देवांगन को सस्पेंड कर दिया गया है। टीआई ने अवैध शराब के साथ गिरफ्तार आरोपियों के पुराने मामलों की जानकारी कोर्ट में पेश नहीं किया था। जिस कारण आरोपियों को न्यायालय से जमानत मिल गई। वहीं हिंदूवादी संगठन के नेताओं ने कोनी टीआई (TI) पर दुव्र्यवहार करने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि, इलाके में पिछले तीन महीने से धर्मांतरण का खेल चल रहा है। जिसका विरोध करने पर टीआई उनका बचाव करने लगे।

CG PRIME NEWS

हिंदूवादी संगठन से झड़प करने वाला TI निलंबित, SP ने लगाई फटकार

9 लोगों की हुई थी मौत
बिलासपुर के कोनी के लोफंदी गांव में कुछ दिनों पहले महुआ शराब पीने से 9 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद एसपी रजनेश सिंह ने अवैध शराब बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। तब पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर 7 लोगों को गिरफ्तार किया था।

इसलिए की गई निलंबन की कार्रवाई
पुलिस ने आरोपियों के पुराने मामलों की जानकारी अपनी जांच में शामिल नहीं किया। आरोपियों ने न्यायालय में जमानत के लिए आवेदन लगाया। इसकी सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सभी को जमानत दे दी। इसलिए एसपी रजनेश सिंह ने इसे गंभीरता से लेते हुए कोनी टीआई नवीन देवांगन को फटकार लगाई और निलंबित कर दिया है।

हिंदूवादी संगठन ने लगाया था दुव्र्यवहार का आरोप
बिलासपुर में रविवार को धर्मांतरण के आरोप में जमकर बवाल हुआ था। कोनी में हिंदूवादी संगठनों ने धर्मसभा की आड़ में भोले-भाले लोगों से धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया। विरोध करने पहुंचे कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। जिसका वीडियो भी सामने आया है। हिंदूवादी संगठन के नेताओं ने कोनी टीआई पर दुव्र्यवहार करने का आरोप लगाया था

वीडियो हुआ वायरल
छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर में रविवार को धर्मांतरण के आरोप में जमकर बवाल हुआ है। न्यायधानी के कोनी में हिंदूवादी संगठनों ने धर्मसभा की आड़ में भोले-भाले लोगों से धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया। विरोध करने पहुंचे कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। जिसका वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है।

You may also like