Thursday, February 12, 2026
Home » Blog » Big Breaking: ACB ने राजस्व निरीक्षक को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा, महिला ने की थी रिश्वत मांगने की शिकायत

Big Breaking: ACB ने राजस्व निरीक्षक को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा, महिला ने की थी रिश्वत मांगने की शिकायत

by cgprimenews.com
0 comments

रायपुर. CG prime news. एन्टी करप्शन ब्यूरो ने शुक्रवार को अम्बिकापुर के एक राजस्व निरीक्षक को नक्शा बनाने के एवज में पैसे लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। RI ने जमीन का नक्शा बनाने के लिए एक महिला से 10 हजार रुपए की मांग की थी। महिला ने इसकी शिकायत ACB से की थी जिसके बाद योजनाबद्ध तरीके से RI पकड़ा गया।

अम्बिकापुर शहर की ही निवासी अर्चना खाखा का पटवारी हल्का के ग्राम ठाकुरपुर में एक ज़मीन है। महिला उस जमीन के नापजोख के बाद उसका नक्शा बनवाना चाह रही थी। लेकिन वहां पदस्थ राजस्व निरीक्षक राजबहादुर सिंह नक्शा बनाने के एवज में महिला से 10 हजार रुपए की मांग कर रहा था। तब महिला ने इसकी शिकायत एन्टी करप्शन ब्यूरो से की और ACB टीम ने राजस्व निरीक्षक को पकड़ने के लिए योजना बनाई।

शुक्रवार को योजनानुसार अर्चना खाखा राजस्व निरीक्षक को केमिकल युक्त 8000₹ देने राजस्व निरीक्षक के आवास फुन्दूरडीह पहुंची और वहां उसने केमिकल युक्त पैसे राजस्व निरीक्षक को दी, जिसे उसने रख लिया। उसी समय ACB की टीम वहां पहुंची और उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।फिलहाल एसीबी आरोपी राजस्व निरीक्षक को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया में है।

You may also like

Leave a Comment