Wednesday, February 11, 2026
Home » Blog » छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत, बोरवेल ट्रक 60 फीट गहरी खाई में गिरी

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत, बोरवेल ट्रक 60 फीट गहरी खाई में गिरी

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@कबीरधाम. 5 people died when a bore well truck fell into a ditch in Kawardha छत्तीसगढ़ में शुक्रवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार जशपुर और एक तमिलनाडु का रहने वाला था। कवर्धा जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र में एक बोरवेल ट्रक 60 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 5 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। गाड़ी में कुल 9 लोग सवार थे। ग्राम पंचायत आगरपानी के चाटा गांव के पास मोड़ में गाड़ी का बैलेंस बिगडऩे से हादसा हुआ। सीएम साय ने हादसे पर दु:ख जताया है और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।

हादसे में इनकी हुई मौत

1. गजेंद्र राम (उम्र 30 वर्ष) कुनकुरी, जशपुर
2. सुभाष राम (उम्र 25 वर्ष) कुनकुरी, जशपुर
3. हरीश (उम्र 19 वर्ष) कुनकुरी, जशपुर
4. देवधर (उम्र 45), जशपुर
5. राज (50 वर्ष) तमिलनाडु

स्थानीय लोग पहुंचे मदद के लिए

मिली जानकारी के अनुसार 11 जुलाई की सुबह स्थानीय लोगों ने बोरवेल गाड़ी को खाई में गिरा देखा। उन्होंने थाने में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक का मलबा हटाया तो देखा लोग दबे हुए मिले। ट्रक के नीचे दबे कुछ लोग बचाओ-बचाओ की आवाज लगाते हुए दिखाई दिए। घायलों को कुकदूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से उन्हें कवर्धा रेफर किया गया है।

ब्रेक फेल हो गया गाड़ी का

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे, बोरवोल गाड़ी क्रमांक TN 88 D 1702 शहडोल से बेमेतरा जा रही तभी ग्राम चांटा थाना कुकदूर के पास ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर घाटी में गिर गई, जिससे घटनास्थल पर 3 लोगों की मौत हो गई। 6 घायलों को कुकदूर अस्पताल भेजा गया था, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां दो घायलों ने दम तोड़ दिया। खाई में बड़े पत्थर होने की वजह से रेस्क्यू में दिक्कत आ रही थी। जानकारी के मुताबिक, ट्रक में बोरवेल खनन का सामान लदा था।

You may also like