रायगढ़. पुलिस महिला संबंधी संवेदनशील मामलों में लगातार त्वरित कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
लैलूंगा में दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार
थाना लैलूंगा क्षेत्र में 20 वर्षीय युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 67 वर्षीय आरोपी नरसिंह खलखो को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने घर में घुसकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया और लंबे समय तक धमकाकर शोषण करता रहा।
मामले में पुलिस ने संवेदनशीलता बरतते हुए महिला अधिकारी से बयान दर्ज कराया और मेडिकल परीक्षण करवाया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पूंजीपथरा में छेड़खानी का आरोपी भी पकड़ा गया
वहीं थाना पूंजीपथरा क्षेत्र में महिला से छेड़खानी के मामले में आरोपी टीकम सिदार उर्फ गुड्डू (38 वर्ष) को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लगातार महिला को परेशान कर रहा था और घर में घुसकर अशोभनीय हरकत की थी।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
पुलिस का सख्त संदेश
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा है कि महिला संबंधी अपराधों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। हर शिकायत पर त्वरित और सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
