Friday, May 15, 2026
Home » Blog » महिला आरक्षक केस में 2 और गिरफ्तार

महिला आरक्षक केस में 2 और गिरफ्तार

तमनार में महिला पुलिसकर्मी से बदसलूकी व लूट मामले में कार्रवाई तेज, वायरल वीडियो बनाने-फैलाने वाले आरोपी भी दबोचे

by cgprimenews.com
0 comments
तमनार में महिला पुलिसकर्मी से बदसलूकी मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी

रायगढ़. तमनार थाना क्षेत्र में महिला पुलिसकर्मी से बदसलूकी और लूटपाट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस केस में अब तक कुल 9 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। पुलिस ने बताया कि घटना के दौरान आरोपियों ने न सिर्फ अभद्रता की, बल्कि वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी किया।

वायरल वीडियो से खुला राज

घटना की जांच के दौरान पुलिस ने वीडियो बनाने वाले संजय मेहर और उसे वायरल करने वाले माधव गुप्ता को चिन्हित कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार किया। उनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। दोनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

धरना-प्रदर्शन के दौरान हुई घटना

यह घटना तमनार क्षेत्र के सीएचपी चौक, लिबरा में चल रहे धरना-प्रदर्शन के दौरान हुई थी। प्रदर्शन के बीच भीड़ उग्र हो गई और पुलिस पर हमला कर दिया। इसी दौरान महिला आरक्षक के साथ मारपीट, बदसलूकी और लूटपाट की वारदात सामने आई।

पुलिस का सख्त संदेश

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा है कि महिलाओं की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में सख्त और त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।

You may also like