Thursday, March 5, 2026
Home » Blog » 1 करोड़ के इनामी नक्सली भूपति ने 60 साथियों के साथ किया सरेंडर, इधर बीजापुर में BJP कार्यकर्ता की हत्या

1 करोड़ के इनामी नक्सली भूपति ने 60 साथियों के साथ किया सरेंडर, इधर बीजापुर में BJP कार्यकर्ता की हत्या

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
CG PRIME NEWS

CG Prime News@जगदलपुर. Naxalite Bhupati, carrying a bounty of Rs 6 crore, surrenders छत्तीसगढ़ से सटे महाराष्ट्र में नक्सल ऑपरेशन को बड़ी सफलता मिली है। गढ़चिरौली में पोलित ब्यूरो मेंबर मोजुल्ला उर्फ भूपति उर्फ सोनू दादा समेत 60 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। भूपति बड़े कैडर का नक्सली है। यह छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र में मोस्ट वांटेड है। इस पर करीब 1  करोड़ रुपए का इनाम घोषित था।

हथियारों के साथ किया सरेंडर

भूपति ने सोमवार रात 10 बजे 3 दंडकारण्य क्षेत्रीय समिति के सदस्य और 10 संभागीय समिति के सदस्यों समेत 60 नक्सलियों के साथ सरेंडर किया है। गढ़चिरौली पुलिस को 54 हथियार सौंपे हैं। इनमें 7 एके-47 और 9 इंसास राइफलें शामिल हैं। वहीं इससे 20 दिन पहले छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर 71 नक्सलियों ने सरेंडर किया था।

इनमें 21 महिला और 50 पुरुष नक्सली शामिल थे। 30 नक्सलियों पर 64 लाख रुपए का इनाम घोषित था। सरेंडर करने वालों में डिवीजन कमेटी मेंबर (डीवीसीएम) और एरिया कमेटी मेंबर (एसीएम) रैंक के नक्सली हैं। कई नक्सली ऐसे हैं जो बड़ी मुठभेड़ों में भी शामिल रहे हैं।

CG PRIME NEWS

बीजापुर में भाजपा कार्यकर्ता की नक्सलियों ने की हत्या

इधर छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में मुखबिरी के आरोप में भाजपा (BJP) कार्यकर्ता पुनेम सत्यम की नक्सली मद्देड एरिया कमेटी ने हत्या कर दी। शव के पास पर्चा मिला, जिसमें हत्या की कई वजहें बताई गईं। पूनम भाजपा के मंडल कार्यकर्ता थे, वे लगातार पार्टी के लिए काम कर रहे थे।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के इलमिड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुजालकांकेर गांव में नक्सलियों ने सोमवार रात मृतक बीजेपी कार्यकर्ता सत्यम पुनेम की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है और मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार, पुनेम की हत्या की जिम्मेदारी नक्सलियों की मद्देड़ एरिया कमेटी ने ली है। शव के पास से एक पर्चा भी बरामद किया गया है, जिसमें पुनेम के मुखबिर होने का आरोप लगाया गया है। बता दें कि बीजापुर समेत सात जिलों वाले बस्तर संभाग में इस साल अब तक माओवादी हिंसा में करीब 40 लोगों की जान जा चुकी है।

You may also like