Sunday, June 14, 2026
Home » Blog » दुर्ग में गुंडा बदमाश अवतार की हत्या, तपन सरकार के भांजे सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, 1 आरोपी दीपक फरार

दुर्ग में गुंडा बदमाश अवतार की हत्या, तपन सरकार के भांजे सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, 1 आरोपी दीपक फरार

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@दुर्ग. दुर्ग के नामी गुंडा बदमाश अवतार मरकाम की हत्या के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक आरोपी फरार है। रविवार को एएसपी सुखनंदन राठौर ने प्रेस वार्ता में बताया कि हत्या के आरोप में आकाश मजुमदार उर्फ सोना, मुकेश चौहान उर्फ चिरा, अमन साहू उर्फ मशान, होरी लाल पटेल उर्फ बाती को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक आरोपी दीपक ठाकुर फरार है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। आकाश मजुमदार गैंगस्टर तपन सरकार का भांजा है।

मां पहुंची थी थाने

पुलिस ने बताया कि 29 मार्च को मृतक की मां परीक्षा मरकाम ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि सोना उर्फ आकाश मजूमदार ने फोन कर बेटे अवतार मरकाम को दुर्ग बायपास रोड स्थित इंदर ढाबा बुलाया था। जहां आकाश मजूमदार उर्फ सोना अपने साथी दीपक ठाकुर, मुकेश चौहान उर्फ चीरा, मशान, होरीलाल पटेल उर्फ बाती के साथ मिलकर अवतार मरकाम को जान से मारने की नीयत से गाल, कान, सीने में धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दिया।प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी जेवरा सिरसा, थाना पुलगांव में अपराध क्रमांक 104/25, धारा धारा 103(1), 3(5) बी एन एस पजींबद्व कर विवेचना में लिया गया।

पहले सोना को लिया हिरासत में

एसीसीयु, चौकी प्रभारी जेवरा सिरसा पुरूषोत्तम कुर्रे और थाना प्रभारी मोहन नगर निरीक्षक शिव चन्द्रा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु लगाया गया था। मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर आकाश मजूमदार उर्फ सोना को आदित्य नगर से घेराबंदी कर पकड़ कर हिरासत में लिया गया। घटना के अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए तकनीकी सहायता लेते हुये सिरसा गनियारी क्षेत्र से मुकेश चौहान उर्फ चीरा, अमन साहू उर्फ मशान एवं होरीलाल पटेल उर्फ बाती को हिरासत में लिया गया।

मारने की थी प्लानिंग

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों ने आगे पूछताछ पर बताया कि पूर्व में अवतार मुकेश के साथ मारपीट किया था। दीपक ठाकुर का अवतार के भाई के साथ विवाद होने से अवतार अपने भाईयों के साथ मिलकर दीपक का पैर तोड़ दिया था। होरी लाल का दीपक के साथ दोस्ती होने से अवतार चिड़ कर होली के समय होरी लाल के साथ मारपीट किया था। इन सभी बातों से अवतार से नाराज होकर पुरानी रंजिश रखते हुये सभी ने मिलकर अवतार मरकाम को कहीं पीने के लिए बुलाते है और मौका पाकर उसको मार देने की षडयंत्र रचकर घटना को अंजाम दिया।

षडय़ंत्रपूर्वक योजनाबद्ध तरीके से दीपक ठाकुर ने सोना उर्फ आकाश मजुमदार से बोला कि तुम्हारे साथ अवतार का बातचीत होता है। तुम उसे बियर पिलाने के बहाने बुलाओ बाकी का काम हम लोग कर लेंगे। तब सोना योजना में शामिल होकर अवतार को बुलाने के लिए राजी हो गया और अवतार को फोन कर इंदर ढाबा चिखली बुलाया। हम सभी एक साथ दीपक ठाकुर की गाड़ी से इंदर ढाबा पहुंच गए। अकाश मजूमदार और दीपक ठाकुर गाड़ी के पास खड़े रहे और मुकेश उर्फ चिरा, होरीलाल उर्फ बाती और अमन साहू उर्फ मसान तीनों गाड़ी से दूर अंधेरे में छुपकर अवतार मरकाम के आने का इंतजार करने लगे।

अधमरा करके छोड़ दिया

जैसे ही अवतार मरकाम दीपक और अकाश मजूमदार उर्फ सोना के पास पहुंचा चिरा, बाती और मसान तीनों अवतार को पीछे से घेरते हुये पास रखे चाकू से अवतार के कान गला, और सीने में ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अवतार को अधमरा छोड़ कर सभी वहां से भाग गये। पकड़े गये सभी आरोपियों के विरूद्ध चौकी जेवरा से अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। इस कार्यवाही में एसीसीयू से सउनि पूर्ण बहादूर, सउनि गुप्तेश्वर प्र.आर प्रदीप सिंह, धनंजय वर्मा, आरक्षक तिलेश्वर, फारूक खान, जी रवि, नरेन्द्र सहारे, खुर्रम बक्श की उल्लेखनीय भूमिका रही।

इन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

1. अकाश मजुमदार उर्फ सोना, पिता सनत मजुमदार, उम्र 36 साल, निवासी- सिकोला भाठा दुर्ग
पूर्व अपराधिक रिकार्ड कुल 11 प्रकरण जिसमे मारपीट के 10 एंव 1 आम्र्स एक्ट का प्रकरण दर्ज है ।

2. मुकेश चौहान उर्फ चिरा पिता हरेन्द्र चौहान, उम्र 22 साल, निवासी हनोदा रोड, गलैक्सी अटल आवास दुर्ग
पूर्व अपराधिक रिकार्ड कुल 11 प्रकरण जिसमें मारपीट के 7, आबकारी एक्ट 1, एनडीपीएस एक्ट 1 एंव 2 आम्र्स एक्ट का प्रकरण दर्ज है ।

3. अमन साहू उर्फ मशान साहू पिता दुर्गा प्रसाद साहू उम्र 25 साल, निवासी- उरला, दुर्ग
पूर्व अपराधिक रिकार्ड कुल 7 प्रकरण जिसमे मारपीट के 4, लूट 1, चोरी 1 एंव 01 आम्र्स एक्ट का प्रकरण दर्ज है ।

4. होरी लाल पटेल उर्फ बाती पिता बउवा पटेल, उम्र 25 साल, निवासी-सिकोला बस्ती, जिला दुर्ग
पूर्व अपराधिक रिकार्ड कुल 13 प्रकरण जिसमे मारपीट के 12 एवं 1 जुआ एक्ट का प्रकरण दर्ज है ।

ये आरोपी हैं फरार

1. दीपक ठाकुर पिता केवल ठाकुर उम्र 27 साल, निवासी सिकोला भाठा दुर्ग
पूर्व अपराधिक रिकार्ड कुल 15 प्रकरण जिसमें हत्या का प्रयास 1, मारपीट के 10, आम्र्स एक्ट 2, 1 जुआ एक्ट एंव शासकीय कार्य में बाधा का 1 प्रकरण दर्ज है ।


You may also like