Friday, February 13, 2026
Home » Blog » भिलाई में घर के पास फूल तोड़ रही बुर्जुग महिला के गले से छीना मंगलसूत्र, बदमाशों ने धक्का देकर नीचे गिराया

भिलाई में घर के पास फूल तोड़ रही बुर्जुग महिला के गले से छीना मंगलसूत्र, बदमाशों ने धक्का देकर नीचे गिराया

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@भिलाई. भिलाई के सेक्टर एरिया में सुबह पूजा के लिए फूल तोडऩे जा रही एक बुजुर्ग महिला के गले से बदमाशों ने सोने का मंगलसूत्र झपट (chain snatching bhilai) लिया। घटना सेक्टर 8 की है। बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और बुजुर्ग महिला के गले से मंलसूत्र झपटकर भाग गए। घटना को 24 घंटे बीत गए, लेकिन झपटमारों का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

घर के पास फूल तोड़ रही थी बुजुर्ग महिला

पुलिस प्रवक्ता एएसपी पद्मश्री कवर ने बताया कि 3 मई सुबह 6 बजे की घटना है। सेक्टर-8, ब्लाक-1, क्र्वाटर 1/बी निवासी पवन कुमार ने भिलाई नगर थाना में शिकायत की। सुबह 6 बजे उसकी बुर्जुग मां विमला सिंह (70 वर्ष) फूल तोडऩे जा रही थी। घर के पास ही सड़क के किनारे फूल तोड़ी और घर लौट रही थी। उसी समय काले रंग की बाइक पर दो युवक पहुंचे। बाइक को खड़ी किया और मां को घेर लिया। उसके गले में हाथ मारकर मंगलसूत्र खींच लिए। इसके बाद मौके से भाग गए। मंगलसूत्र में 3 सोने के लॉकेट और मोती दाना से गुथा था।

वाकर से धक्का देकर गिरा दिए बदमाश

पुलिस ने बताया कि पीडि़त बुजुर्ग महिला विमला वाकर लेकर चलती है। बाइक सवार बदमाशों ने पहले उन्हें धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इसके बाद गले से मंगलसूत्र की छीनकर भाग गए। इस दौरान बुजुर्ग महिला मदद की गुहार लगाते हुए चिल्लाती रही। तब तक आरोपी भाग गए। जमीन पर गिरने से बुजुर्ग महिला को चोट भी लगी है।

You may also like