Sunday, April 12, 2026
Home » Blog » कबीरधाम नाबालिग किया बलात्कार, आरोपी को किया गिरफ्तार

कबीरधाम नाबालिग किया बलात्कार, आरोपी को किया गिरफ्तार

 महिला थाना कवर्धा की कार्रवाई, साक्ष्यों के आधार पर गौरमाटी निवासी 22 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

by cgprimenews.com
0 comments
“महिला थाना कवर्धा द्वारा नाबालिग से जुड़े प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी”

नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

कबीरधाम। पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल पंकज पटेल तथा डीएसपी आशीष शुक्ला के मार्गदर्शन में महिला थाना कवर्धा की टीम ने नाबालिग से जुड़े गंभीर प्रकरण में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। (Kabirdham: Minor raped, accused arrested)

महिला थाना कवर्धा में दर्ज शिकायत के अनुसार नाबालिग पीड़िता ने बताया कि आरोपी जगत बांधे ने बहला-फुसलाकर उसका विश्वास जीता और लंबे समय तक मानसिक व शारीरिक शोषण करता रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।

महिलाओं-बालिकाओं के मामलों में पुलिस की सख्ती जारी

थाना महिला थाना कवर्धा में अपराध के तहत संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया। पीड़िता और गवाहों के बयान, चिकित्सीय परीक्षण रिपोर्ट तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध आरोप सिद्ध पाए गए। पुलिस ने बताया कि महिलाओं और नाबालिगों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की नीति आगे भी जारी रहेगी।

आरोपी जगत बांधे को किया गया गिरफ्तार

साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने जगत बांधे (उम्र 22 वर्ष), निवासी ग्राम गौरमाटी को 06 दिसंबर 2025 को विधिवत गिरफ्तार किया। कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक भुनेश्वरी राठौर के नेतृत्व में उप निरीक्षक, आरक्षक दल और महिला स्टाफ द्वारा की गई। आरोपी को कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

You may also like