Saturday, February 14, 2026
Home » Blog » अक्षत के साथ सभी को निमंत्रण, पूर्व मंत्री पांडेय ने दुर्गा मंदिर में की सफाई

अक्षत के साथ सभी को निमंत्रण, पूर्व मंत्री पांडेय ने दुर्गा मंदिर में की सफाई

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने दुर्गा मंदिर में की साफ-सफाई और श्रमदान

CG Prime News@भिलाई. अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान करने देशवासियों से आह्वान किया था। इसी क्रम में आज प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने खुर्सीपार दुर्गा मंदिर में साफ-सफाई की एवं श्रमदान किया। उन्होंने आमजनों से आह्वान किया कि वे सभी इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें एवं अपने घरों के आसपास के मंदिरों में साफ-सफाई अवश्य करें।

श्री पाण्डेय ने कहा कि 22 जनवरी देशवासियों के लिए सौभाग्य का दिन है। इस दिन रामलला भव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। पूरे विश्व में यह दिन दीपोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। तत्पश्चात श्री पाण्डेय ने खुर्सीपार में 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के दीवार लेखन अभियान में भाग लिया। उन्होंने दीवार पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का चुनाव चिन्ह कमल का फूल बनाया और उसके नीचे नारा लिखा, ‘‘फिर एक बार मोदी सरकार। श्री पाण्डेय ने कहा कि इस अभियान को भी ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ की तरह सफलता की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाना है।

अक्षत के साथ सबको दिया निमंत्रण

श्री पाण्डेय आज राम जन्मभूमि अयोध्या से पूजित अक्षत कलश के साथ यात्रा में शामिल हुए। जहां उन्होंने खुर्सीपार क्षेत्र का भ्रमण करते हुए सभी श्रद्धालुओं को अयोध्या का निमंत्रण दिया। कलश यात्रा के दौरान जय श्री राम से क्षेत्र गुंजायमान होता रहा। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा है। इस मौके पर सभी भक्त अपने घर व मंदिरों में दीया से भव्य रूप से सजावट करें और इस दिन को भव्य उत्सव के रूप में मनाएं।

You may also like