Tuesday, February 17, 2026
Home » Blog » Big Breaking. दुर्ग निगम की सामान्य सभा में विपक्ष ने किया जमकर हंगामा, मार्शल बुलाने पर भड़के पार्षद

Big Breaking. दुर्ग निगम की सामान्य सभा में विपक्ष ने किया जमकर हंगामा, मार्शल बुलाने पर भड़के पार्षद

by cgprimenews.com
0 comments

दुर्ग@CG Prime News. कोरोना संक्रमण के कारण 10 माह बाद हुई नगर निगम दुर्ग की सामान्य सभा हंगामे की भेंट चढ़ गई। सोमवार को सामान्य सभा में मार्शल बुलाने के लिए लिखे गए पत्र को लेकर पार्षदों ने हंगामा कर दिया। विपक्ष द्वारा इसे सदन का अपमान करार देते हुए आयुक्त से माफी मंगवाने की मांग की। इस पर सभापति और सत्ता पक्ष सहमत नहीं हुए। जिसके बाद दोनों पक्ष आमने सामने हो गए।

हंगामे के बीच सदस्यों ने एक दूसरे पर जमकर आरोप लगाया। करीब पौन घंटे तक हंगामा चलता रहा। एक बार 10 मिनट के लिए सभा स्थगित भी करनी पड़ी। करीब पौन घंटे बाद प्रश्नकाल शुरू हुआ, लेकिन प्रश्नों के बीच भी पार्षदों का शोर-शराब जारी है। लंबे अंतराल और इस बीच कई मामलों पर पक्ष और विपक्ष के बीच लगातार घमासान के कारण यह बैठक भी बेहद हंगामेदार होने के पहले से आसार थे। प्रश्नकाल के लिए 47 सवाल के साथ विपक्ष ने कोरोना काल में राशन वितरण, कुत्तों के बधियाकरण में कथित घालमेल सहित सड़क, बिजली और पानी आदि मुद्दों पर सत्तापक्ष को घेरने की रणनीति बनाई है। वहीं सत्तापक्ष ने भी विपक्ष के हमलों पर करारा जवाब देने अपने मंत्रियों को ट्रेनिंग दी है। बैठक में बजट के साथ कुल सात एजेंडों पर चर्चा होगी।

You may also like

Leave a Comment