Sunday, April 5, 2026
Home » Blog » दुर्ग में DSP ने शादी का वादा करके विधवा महिला से किया रेप, दो बच्चों के पिता ने खुद को बताया था कुंवारा

दुर्ग में DSP ने शादी का वादा करके विधवा महिला से किया रेप, दो बच्चों के पिता ने खुद को बताया था कुंवारा

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@दुर्ग.DSP raped a woman in Durg  छत्तीसगढ़ में एक डीएसपी (DSP) ने विधवा महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार (rape) किया है। पूरा मामला पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग जिले के अजाक थाने में पदस्थ डीएसपी विनोद मिंज के खिलाफ पीडि़त महिला ने रेप का केस दर्ज कराया है। पीडि़त महिला ने थाने में जाकर अपनी आप बीती बताई। उसने पुलिस को बताया कि उसकी और डीएसपी की मुलाकात ट्रेन में हुई थी।

पुलिस ने दर्ज किया अपराध

पीडि़त जामुल क्षेत्र की रहने वाली 31 वर्षीय युवती ने पद्मनाभपुर थाने में इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई। युवती ने डीएसपी पर शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने की बात कही है। यही नहीं मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। युवती की शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस ने 26 मार्च 2025 को डीएसपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296, 351(3), 69 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की है।

डीएसपी ने शादी से मना कर दिया

पद्मनाभपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग पुलिस में पदस्थ डीएसपी रैंक के अधिकारी विनोद मिंज के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। पीडि़त युवती की शिकायत के अनुसार डीएसपी मिंज से उसकी मुलाकात 2024 में हुई थी। धीरे-धीरे परिचय बढ़ा और डीएसपी मिंज ने शादी का प्रस्ताव रख दिया। युवती बातों में आ गई। युवती के अनुसार डीएसपी मिंज ने शादी का प्रलोभन देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। अब जब शादी की बात आई तो डीएसपी ने मना कर दिया।

कुंवारा बनकर किया था प्रपोज

युवती ने यह भी बताया कि DSP मिंज पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। यह बात भी युवती से छिपाई और बार बार शादी का प्रलोभन देता रहा। युवती ने शिकायत में यह भी बताया कि शादी का दबाव बनाने पर उसके साथ मारपीट भी और गाली गलौच भी किया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। युवती की शिकायत की जांच के बाद पद्मनाभपुर पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

 

You may also like