Friday, April 24, 2026
Home » Blog » जिले की सीमा पर चेकिंग प्वाइंट से दहशत में लोग, दूसरे दिन ज्यादातर हेलमेट पहने नजर आए वाहन चालक

जिले की सीमा पर चेकिंग प्वाइंट से दहशत में लोग, दूसरे दिन ज्यादातर हेलमेट पहने नजर आए वाहन चालक

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

ट्रैफिक नियम की उल्लंघन करते 2 हजार 979 वाहन चालक पकड़ाए

CG Prime News@ भिलाई. दुर्ग ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ट्रैफिक रुल्स तोडऩे वालों की जिले में नो-एंट्री अभियान के दूसरे दिन जिले के ११ सिमाओं पर चेंकिंग जारी रही। आज लोगों में थोड़ी जागरुकता दिखाई दी। 45 प्रतिशत लोग हेलमेट में नजर आए। फिलहाल पुलिस ने सभी प्वाइंट से 2 हजार 979 लोगों को पकड़ा। उन्हें समझाइश दी। शपथ फार्म भराने के बाद उन्हें छोड़ा गया।

दुर्ग पुलिस की नो-एंट्री अभियान के दूसरे दिन 2 हजार 979 लोगों को उल्लंघन करते पकड़ा गए। जो बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी वाहन चला रहे थे। पुलिस ने यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी। उन्हें बताया कि उल्लंघन करने पर इसके गंभीर परिणाम हो सकते है। गौरतलब है कि पहले दिन जिले की सिमाओं की 11 चेकिंग प्वाइंट पर पुलिस जवानों ने जांच शुरु की। 5 हजार लोगों को यातायात नियमों का उल्लंघन करते पकड़ा गया। इससे स्पष्ट हो रहा है कि लोगों में थोड़ी जागरुकता आई है।

हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने वालों को फूल देकर किया सम्मानित

दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देश में चलाए जा रहे नो-एंट्री अभियान में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की जबरदस्त मेहनत नजर आ रही है। सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगाने शाम 6 से रात 9 बजे के बीच समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी एवं यातायात के अधिकारी के द्वारा जिले के सीमावर्ती 11 स्थानो पर चेकिंग की की गई। सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण जैसे-बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चालन, बिना सीट बेल्ट, दो पहिया वाहन में तीन सवारी, नाबालिक द्वारा वाहन चालन एवं नशे में वाहन चालन पर होने वाले गंभीर सडक दुघटनाओं से वाहन चालकों को अवगत कराया गया।

अभियान के बीच भराया शपथ पत्र

दूसरे दिन भी पुलिस विभाग के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी एवं यातायात के समस्त अधिकारी व कर्मचारी के द्वारा जिले के प्रमुख 11 प्रवेश स्थान कुम्हारी टोल प्लाजा, अम्लेश्वर थाना के सामने, पाटन तर्रा नाका, जामगांव आर के सामने, मचांदुर चौकी, गाडाडीह नाका, अण्डा थाने के सामने, अंजोरा चौकी के सामने, नगपुरा चौकी, बोरी तिराहा, धमधा पुलिया, नंदनी बेरला रोड चेकिंग पाईट लगाकर बैनर एवं पाम्पलेट के माध्यम से वाहन चालको को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। 2 हजार 979 वाहन चालको से भविष्य में सदैव वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने शपथ पत्र भराया गया।

You may also like