Home » Blog » बालोद में महिला अधिकारी के सामने किसान ने पीया कीटनाशक, जमीन के कागज में त्रुटि नहीं सुधरने से था परेशान

बालोद में महिला अधिकारी के सामने किसान ने पीया कीटनाशक, जमीन के कागज में त्रुटि नहीं सुधरने से था परेशान

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@बालोद. farmer suicide attempt in balod छत्तीसगढ़ में अफसरशाही से परेशान एक किसान ने गुरुवार को खुद की जान देने की कोशिश की। वो तो गनीमत रही कि वहां मौजूद लोगों ने किसान के हाथ से कीटनाशक का बोतल छीन लिया। पूरा मामला बालोद जिले का है। मिली जानकारी के अनुसार बालोद जिले के गुंडरदेही उप पंजीयक कार्यालय में यह पूरी वारदात हुई है। जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। इस पूरी घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

त्रुटि सुधरवाने लगा रहा था चक्कर

मिली जानकारी के अनुसार, किसान रामकुमार उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी ग्राम भुसरेंगा (बेलौदी) अपनी पत्नी की जमीन के कागजात में हुई गलती को सुधरवाने के लिए कई दिनों से रजिस्ट्रार कार्यालय के चक्कर काट रहे थे। बार-बार निवेदन के बावजूद जब दस्तावेजों में त्रुटि नहीं सुधारी गई, तो वह आज अपने साथ कीटनाशक की बोतल लेकर कार्यालय पहुंच गए।

महिला अधिकारी के सामने कीटनाशक निकाला

बताया जा रहा है कि जैसे ही उसे फिर से टालमटोल का सामना करना पड़ा। किसान ने महिला अधिकारी के सामने ही कार्यालय में ही कीटनाशक सेवन करने की कोशिश की। इस दौरान वहां मौजूद स्टाफ ने किसान के हाथ से कीटनाशक की बोतल छिनने की कोशिश की। जिससे कीटनाशक की कुछ बूंदे उसकी आंख में चली गई। जिससे किसान की तबीयत बिगड़ गई। तत्काल उसे गुंडरदेही अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही गुंडरदेही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दी स्पष्ट चेतावनी

बता दें कि दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राजस्व अभिलेखों में त्रुटि के लिए संबंधित अधिकारी या कर्मचारी जिम्मेदार माने जाएंगे। यदि किसी अधिकारी के लॉगिन से गलत प्रविष्टि हुई है, तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने रायगढ़ में सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित समीक्षा बैठक में यह स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लोगों की जमीन, खेती, या अन्य दस्तावेजों में त्रुटि की वजह से जनता का प्रशासन पर से भरोसा न टूटे, इसके लिए जरूरी है कि राजस्व प्रणाली को जवाबदेह बनाया जाए।

You may also like