Saturday, February 14, 2026
Home » Blog » भिलाई में कांग्रेस पार्षद पर FIR, बुलडोजर चलाने महिला को दी धमकी

भिलाई में कांग्रेस पार्षद पर FIR, बुलडोजर चलाने महिला को दी धमकी

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@भिलाई. भिलाई तीन चरोदा नगर निगम (Bhilai Three Charoda Municipal Corporation) के एक पार्षद के खिलाफ भिलाई तीन थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। एक महिला ने पार्षद के खिलाफ थाने में शिकायत की थी। मिली जानकारी के अनुसार पुरानी भिलाई थाने में भिलाई तीन चरोदा नगर निगम के एमआईसी मेंबर (मंत्री) कांग्रेस पार्षद एस वेंकट रमना के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। रमना पर दबंगई करते हुए मकान खाली करवाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।

मकान खाली कराने की दी धमकी

पुरानी भिलाई पुलिस ने बताया कि पंचशील नगर चरोदा निवासी संजना पत्नी शंभूनाथ ढोल (30वर्ष) ने पार्षद एस वेंकट रमना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि वे लोग पार्षद के परिचित के मकान में किराये से रहते हैं। संजना का कहना है कि एस वेंकट रमना अपने पार्षद होने की धौंस दिखा रहा था। उसके रोज-रोज के झगड़े को देखते हुए उसने अपने पति शंभूनाथ को पार्षद के पास बात करने के लिए भेजा था। पार्षद रमना 17 फरवरी की सुबह 10 बजे फिर से शंभूनाथ के घर पहुंचा मकान खाली करने की धमकी देने लगा।

दी थी बुलडोजर चलाने की धमकी

पीडि़त महिला का कहना है कि पार्षद दबंगई दिखाते हुए पिछले तीन चार दिन से उसके घर आ रहा है और उससे घर खाली करवाने कह रहा है। घर खाली नहीं करने पर वो उसे जान से मारने की धमकी देने के साथ-साथ गाली-गलौज कर रहा है। पार्षद ने घरवालों को ही गाली-गलौज करना शुरू कर दिया और वहां से चला गया। दोपहर में जब शंभूनाथ काम से घर लौटा तो संजना ने उसे पूरी बात बताई। इसके बाद दोनों पत- पत्नी थाने पहुंचे पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। 17 फरवरी की सुबह 10 बजे रमना शंभूनाथ के घर पहुंचा। उसने उन्हें धमकी दी कि दो दिन में वो मकान खाली कर दें। यदि मकान खाली नहीं किया तो वो रात के समय जब सब लोग सो रहे होंगे घर में बुलडोजर चलवा देगा।

You may also like