Wednesday, April 1, 2026
Home » Blog » रिसाली निगम के विकास के लिए नगरीय प्रशासन मंत्री साव से मिली मेयर, पार्षद निधि सहित अन्य मांगों का पत्र सौंपा

रिसाली निगम के विकास के लिए नगरीय प्रशासन मंत्री साव से मिली मेयर, पार्षद निधि सहित अन्य मांगों का पत्र सौंपा

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@भिलाई. Risali Mayor met Deputy CM Arun Saw उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव से मुलाकात कर गुरुवार को रिसाली महापौर शशि सिन्हा ने न केवल पार्षद निधि की राशि बल्कि विकास के लिए राशि की मांग की है। महापौर अपने परिषद के सदस्यों के साथ नवा रायपुर डिप्टी सीएम के आवास पहुंची थी। वहां उन्होंने नवगठित रिसाली नगर निगम के विकास के लिए मांग पत्र भी सौंपा।

मेयर और पार्षद निधि की मांग की

महापौर शशि सिन्हा ने निकाय क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं के निराकरण के संबंध में चर्चा करते हुए सहयोग करने की बात उप मुख्यमंत्री से की। महापौर शशि ने वित्तीय वर्ष 24-25 के महापौर निधि शत प्रतिशत राशि व समस्त पार्षदगणों के पार्षद निधि के 50 प्रतिशत राशि प्रदान किए जाने का अनुरोध भी किया।

दो शव वाहन और दो चलित शौचालय की मांग की

मेयर का कहना था कि राशि से जनहित के अति आवश्यक विकास कार्य किया जा सकेंगे। उन्होंने रिसाली निगम के लिए 2 शव वाहन, 2 चलित शौचालय क्रय कर प्रदान करने का अनुरोध उप मुख्यमंत्री अरूण साव से किया है। इस दौरान एम.आई.सी मेंबर अनिल देशमुख, जाहिर अब्बास, संजू नेताम, रोहित धनकर, जमुना ठाकुर, ममता यादव पार्षद विनय नेताम उपस्थित थे।

You may also like