Home » Blog » बीएसपी के RMP-2 में लगी आग, चौथे मंजिल से लपटे उठने लगी

बीएसपी के RMP-2 में लगी आग, चौथे मंजिल से लपटे उठने लगी

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

पांच फायर ब्रिगेट की गाडिय़ों से डेढ़ घंटे में आग बुझाया

भिलाई. भिलाई स्टील प्लांट के रॉ-मटेरिल प्लांट-2 (आरएमपी) में गुरुवार को सुबह आग लग गई। यहां 6 मंजिले कैपिटल रिपेयर का काम चल रहा था। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाडिय़ा पहुंचे। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हेलो की मौके पर इस आगजनी से भगदड़ मच गई थी। चौथी मंजिल पर काम कर रहे अधिकारी और कर्मचारी लिफ्ट से नीचे उतर आए। भगवान का शुक्र है कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

आरएमपी-2 की भीड़ आग देखकर ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारियों की भीड़ लग गई। दरअसल दोनों क्लिन के कैपिटल रिपेयरिंग का काम चल रहा था। नीचे आयल फैला हुआ था। इस बीच चौथे फ्लोर पर काम कर रहे कर्मियों ने वेल्डिंग करना शुरु किया। उसी बीच बेल्डिंग की चिंगारी नीचे आयल पर गिरी और आग फैलने लगी। यह भी बताया जा रहा है कि इसी बीच चौथे फ्लोर में मोटर भी चलने लगी। इस कारण आग की लपटे बहुत ऊंची दिखाई पड़ रही थी।

इधर प्रबंधन ने तत्काल फायर दल को सूचना दिया। पांच गाडिय़ां मौके पर पहुंची। डेढ़ घंटे की मशक्कत कर आग को बुझा लिया। बीएसपी प्रबंधन को लाखों का नुकसान हो गया। हलांकि गनिमत इतनी रही कि आरएमपी-२ के पास से गैस पाइप भी गई है। उसमें आग नहीं पहुंची। वरना बहुत ही गंभीर हादसा हो सकता था। इस मामले में कमेटी गठित होगी। इसके बाद जांच की रिपोर्ट से आगजनी की स्थिति स्पष्ट होगी।

You may also like