Saturday, July 25, 2026
Home » Blog » लीकर व्यापारियों के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी, भिलाई पहुंची ईडी की एक टीम

लीकर व्यापारियों के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी, भिलाई पहुंची ईडी की एक टीम

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

नेहरु नगर में ढाई घंटे की जांच के बाद लौटी ईडी की टीम

भिलाई. प्रवर्तन निदेशालय की टीम बुधवार शराब व्यापारी अतुल सिन्हा के नेहरु भिलाई निवास पर छापेमारी की। जहां दो ढ़ाई घंटे तक सर्चिंग की। इसके बाद ईडी की रायपुर लौट गई। बता दें रायपुर तेलीबांधा जीवन विहार कॉलोनी में अतुल सिन्हा और मुकेश मनचंदा के ऑफिस में ईडी ने दबिश दी है। बड़ा खुलसा होने की उम्मीद है।

झारखंड राज्य ने छत्तीसगढ़ पॉलिसी को अपनाया था। जिसका लाभ उठाते हुए एपी त्रिपाठी और उसके साथियों द्वारा वहां भी शराब कारोबार शुरु कर दिया। अतुल सिन्हा और मुकेश मनचंदा को झारखंड में परेशानी हो रही थी। झारखंड में दबाव ज्यादा बनने लगा। इसके कारण झारखंड से लौट आए। एफएलटेन लाइसेंस से छत्तीसगढ़ में कारोबार करने लगे। बताया जा रहा है कि उक्त लाइसेंस अतुल सिन्हा के नाम से ही है। लीकर मामले में दोनों की संलिप्तता की आशंका है। ईडी की टीम सुबह से रायपुर में जांच से जुटी थी। इसके बाद शाम को भिलाई नेहरु नगर पहुंची। जांच करने के बाद वापस लौट गए। बता दें छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग के उपक्रम मार्केटिंग लिमिटेड कंसल्टेंसी सर्विस दे रही है। इसके एमडी एपी त्रिपाठी है, जो पिछले कई महीनों से जेल में है। छत्तीसगढ़ में हुए 2 हजार करोड़ के शराब घोटाला के प्रमुख आरोप है।


You may also like