Monday, February 16, 2026
Home » Blog » दुर्ग जिले में होली के पहले एक्शन मोड में पुलिस, धारदार हथियार के साथ 4 युवक, 3 नाबालिग गिरफ्तार

दुर्ग जिले में होली के पहले एक्शन मोड में पुलिस, धारदार हथियार के साथ 4 युवक, 3 नाबालिग गिरफ्तार

घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime New@भिलाई. दुर्ग जिले में होली त्योहार के पहले कानून व्यवस्था में सख्ती लाते हुए दुर्ग पुलिस एक्शन मोड में आ गई। सोमवार को खुर्सीपार, पुरानी भिलाई और छावनी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धारदार हथियार के साथ चार युवक और तीन अपचारी बालकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी धारदार हथियार दिखाकर भय का माहौल पैदा कर रहे थे। लोगों को डरा-धमका रहे थे। आरोपियों के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

cg prime news

दुर्ग जिले में होली के पहले एक्शन मोड में पुलिस, धारदार हथियार के साथ 4 युवक, 3 नाबालिग गिरफ्तार

धारदार हथियार लेकर डरा रहे थे लोगों को

दुर्ग पुलिस ने बताया कि आगामी होली त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए जिले में चाकूबाजी और धारदार हथियार लेकर आमजन को भयभीत करने वालों के विरुद्ध विशेष निगरानी एवं सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को थाना खुर्सीपार, पुरानी भिलाई, छावनी पुलिस को पृथक-पृथक सूचना प्राप्त हुई कि कुछ युवक अपचारी बालक सार्वजनिक स्थलों पर धारदार हथियार दिखाकर आम और नागरिकों को डराने-धमकाने का प्रयास कर रहे हैं।

घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा

सूचना पर संबंधित थाना पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की कार्रवाई की गई। आरोपियों को पकड़ा जाकर उनके कब्जे से धारदार हथियार जप्त किए गए। प्रकरणों में आम्र्स एक्ट की धारा 25, 27 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अपचारी बालकों के संबंध में किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही की गई।

घटनास्थल

1. डबरापारा, भिलाई-3 (थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र)
2. मिनीमाता नगर एवं बालाजी नगर, खुर्सीपार क्षेत्र
3. बैरागी मोहल्ला, छावनी क्षेत्र

आरोपी का नाम

1. वासु ठाकुर, उम्र 18 वर्ष, निवासी डबरापारा भिलाई-3
2. संदीप, उम्र 25 वर्ष, निवासी मिनीमाता नगर, खुर्सीपार
3. अनिल मण्डावी, उम्र 21 वर्ष, निवासी बालाजी नगर, खुर्सीपार
4. अजय बैरागी, उम्र 20 वर्ष, निवासी बैरागी मोहल्ला, छावनी
और 3 अपचारी बालक

सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना खुर्सीपार, पुरानी भिलाई, छावनी के थाना प्रभारियों के नेतृत्व में उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, थाना स्टाफ की त्वरित प्रभावी भूमिका रही। पेट्रोलिंग टीम द्वारा सतर्कता और समयबद्ध कार्रवाई की गई।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार प्रदर्शित कर भय उत्पन्न करने की सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा डायल 112 पर दें। त्योहारों के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। अवैध हथियार रखने अथवा सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

You may also like