Thursday, February 12, 2026
Home » Blog » CP राधाकृष्णन बनेंगे देश के नए उपराष्ट्रपति, INDIA केबी सुदर्शन रेड्डी को 152 वोट से हराया

CP राधाकृष्णन बनेंगे देश के नए उपराष्ट्रपति, INDIA केबी सुदर्शन रेड्डी को 152 वोट से हराया

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
CG PRIME NEWS

वोटिंग में सीपी राधाकृष्णन को 452 वोट

CG Prime News@दिल्ली. CP Radhakrishnan will become the new Vice President of the country NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन देश के नए उपराष्ट्रपति बनेंगे। मंगलवार को हुए वोटिंग में सीपी राधाकृष्णन को 452 वोट मिले। वहीं विपक्ष के सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले। 15 वोट अवैध घेषित किए गए हैं।

सीपी राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति होंगे। INDIA कैंडिडेट सुदर्शन रेड्डी को प्रथम वरीयता के 300 वोट मिले। राधाकृष्णन ने 152 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

कांग्रेस नेता बोले- पिछली बार से 14% ज्यादा वोट मिले

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा- उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष एकजुट रहा। हमारा प्रदर्शन सम्मानजनक रहा है। INDIA उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 40% वोट मिले। जबकि 2022 के उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष को 26% वोट मिले थे। अंकों में भाजपा भले जीती हो लेकिन ये उनकी नैतिक हार है। वैचारिक लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।

BRS और BJD ने चुनाव में भाग नहीं लिया

कांग्रेस ने INDIA के 315 सांसदों के मतदान का दावा किया था, जिससे INDIA गठबंधन के प्रत्याशी को 15 वोट कम मिले। BRS और BJD ने चुनाव में भाग नहीं लिया, जबकि राज्यसभा में बीआरएस के 4 और BJD के 7 सांसद हैं। लोकसभा में इकलौते सांसद वाले शिरोमणि अकाली दल ने भी पंजाब में बाढ़ के चलते वोट डालने से इनकार कर दिया।

धनखड़ ने 21 जुलाई को खराब सेहत का हवाला देकर उपराष्ट्रपति पद से अचानक इस्तीफा दे दिया था। उनका कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक था।

You may also like