Friday, April 24, 2026
Home » Blog » बिजली नगर मैदान में कल निगम स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की आगाज

बिजली नगर मैदान में कल निगम स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की आगाज

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

महापौर निर्मल कोसरे ने किया खिलाड़ियों की जर्सी का अनावरण

अधिकारी – कर्मचारी व पार्षदों की बैठक लेकर तय की सफल आयोजन की रुपरेखा

CG Prime News@भिलाई. नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023-24 का निगम स्तर पर एक दिवसीय आयोजन किया है। 25 अगस्त सुबह 10 बजे भिलाई-3 के बिजली नगर मैदान में खेल का आगाज होगा। जिसमें भिलाई – चरोदा निगम सीमा क्षेत्र के चार जोन से चुनकर आए टीम के खिलाड़ियों को अपने प्रतिभा के प्रदर्शन का अवसर मिलेगा।

सफल आयोजन की रुपरेखा तय करने आज महापौर निर्मल कोसरे ने अधिकारी – कर्मचारी और पार्षदों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों की जर्सी का अनावरण किया। बैठक में नगर निगम से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के नोडल अधिकारी विक्टर वर्मा सहित राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य, कांग्रेस पदाधिकारी, पार्षद, खेल शिक्षक – शिक्षिकाएं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित थे। महापौर कोसरे ने सभी से सफल आयोजन के लिए शत प्रतिशत योगदान देने का आह्वान किया। प्रतिभागी खिलाड़ियों के जर्सी का भी अनावरण किया।

पारंपरिक खेलों को मिलेगा प्रोत्साहित

महापौर निर्मल कोसरे ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करने, खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने, खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने और खेल भावना का विकास करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। इस खेल प्रतियोगिता में बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक हिस्सा ले सकेंगे। प्रतियोगिता में दलीय एवं एकल श्रेणी में 16 तरह के पारम्परिक खेलों को शामिल किया गया है। प्रतिभागी खिलाड़ियों और इसमें जिम्मेदारी निभाने वालों के लिए भोजन की व्यवस्था रखी गई है।‌ मैदान में प्राथमिक उपचार की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

यह रहे बैठक में शामिल

बैठक में महापौर निर्मल कोसरे, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज मढ़रिया, ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री पप्पू चन्द्राकर, एमआईसी सदस्य मोहन साहू, एस. वेंकट रमना, ईश्वर साहू, मनोज डहरिया, पार्षद टेनेन्द्र ठाकरे, ललित दुर्गा, गुलमोहर वर्मा, कामता साहू निगम के उप अभियंता एवं नोडल अधिकारी विक्टर वर्मा, मुकेश रात्रे, वैभव त्यागी, किसलय साहू, कांग्रेस नेता मिलिंद दानी, डॉली वर्मा, लीना वर्मा, लक्ष्मी बंछोर, कुमारी ढीमर, मंजू साहू, गिरजा शंकर बंछोर, भागीरथी निर्मलकर, राजू लहरे, मो. हुसैन, युकां नेता असफाक अहमद, इन्द्रजीत यादव सहित खेल शिक्षक और शिक्षिकाओं की विशेष रूप से उपस्थिति रही।

You may also like