Home » Blog » लॉकडाउन: घर में चिकन-मटन बेचते पकड़ाया, निगम ने वसूला जुर्माना

लॉकडाउन: घर में चिकन-मटन बेचते पकड़ाया, निगम ने वसूला जुर्माना

by cgprimenews.com
0 comments

भिलाई@CG Prime News. लॉकडाउन में घर पर चिकन-मटन बेचना एक व्यवसायी को महंगा पड़ा. भनक लगते ही निगम की टीम उसके घर पर ग्राहक बनकर पहुंची. 150 रुपए का मटन खरीदा. जब तक व्यापारी को समझ आता नापतौल का मशीन को निगम ने जब्त कर लिया और 1 हजार जुर्माना ठोक दिया.

वार्ड- 37 चंद्रशेखर आजाद नगर दुर्गा पारा क्षेत्र में महमूद रहमान लॉकडाउन के बीच चिकन और मटन का विक्रय घर से कर रहा था. लोग संपर्क कर पहुंच रहे थे. निगम मोबाइल टीम सूचना पर अधिकारी पहुंचे. देखा ग्राहक खड़े थे. टीम में एक सदस्य चिकन खसीदा. महमूद से उन्हें तौल कर चिकन दे दिया. रंगेहाथ पकड़े जाने पर निगम के अधिकारियों ने 1हजार रुपए का जुर्माना किया. लिंक रोड में एक दुकानदार आकाश अग्रवाल द्वारा आधा शटर गिराकर अनाज सप्लाई कर रहा था. टीम ने उसकी दुकान को बंद कराकर 5000 रुपए जुर्माना वसूल किया.

लॉकडाउन का उल्लंघन पड़ेगा मंहगा

निगम की मोबाइल टीम ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने के लिए निगम क्षेत्र में मॉनिटरिंग कर रही है. निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने टीम मुस्तैद है. अनावश्यक बाहर निकलने वालों से सघन पूछताछ की जा रही है. उल्लंघन करने वालों पर सख्ती दिखाई जा रही है. लॉकडाउन के दौरान निगम प्रशासन की तरफ से बार-बार अपील की जा रही है कि घर पर रहें सुरक्षित रहें.

You may also like

Leave a Comment