दुर्ग | उतई थाना क्षेत्र में 5 वर्षीय बच्ची के साथ हुई जघन्य घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। इस मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण ने तीखी प्रतिक्रिया दी। अवैध शराब तंत्र पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर न्याय का भरोसा दिलाया। (Congress enraged over brutality against innocent questions illicit liquor network)
यह भी पढ़ेः सिंप्लेक्स कास्टिंग्स में 65 लाख की गड़बड़ी, आरोपी को नोटिस पर छोड़ा
अवैध शराब कारोबार पर सीधे आरोप
कांग्रेस नेताओं ने शनिवार को इस अपराध के पीछे क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे अवैध शराब कारोबार को जिम्मेदार ठहराया है। जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने एएसपी मणिशंकर चंद्रा से मुलाकात कर आरोप लगाया कि उतई क्षेत्र में खुलेआम शराब की बिक्री हो रही थी। उन्होंने ग्रामीणों के हवाले से कहा कि आरोपी नियमित रूप से मोहल्ले में शराब बेचता था, लेकिन कई शिकायतों के बावजूद पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
विधायक पर भी साधा निशाना
कांग्रेस ने इस मामले को लेकर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन पर भी निशाना साधा। राकेश ठाकुर ने कहा कि पूर्व में ऐसे मामलों पर बड़े-बड़े वादे किए गए, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस परिणाम नहीं दिखा। उन्होंने इसे राजनीतिक कथनी और करनी के अंतर का उदाहरण बताया। इस तरह की घटनाएं सिस्टम की विफलता को उजागर करती हैं और अपराधियों के हौसले बढ़ाती हैं।
कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने आरोपी को कठोरतम सजा, पीड़ित बच्ची को बेहतर चिकित्सा और मनोवैज्ञानिक सहायता, परिवार को सुरक्षा और आर्थिक सहयोग और क्षेत्र में अवैध शराब पर पूर्ण प्रतिबंध शामिल हैं। साथ ही लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो पार्टी उग्र आंदोलन करेगी।
