Home » Blog » कॉकरोच इज बैक, पार्टी के फाउंडर अभिजीत ने भारत लौटने का किया ऐलान

कॉकरोच इज बैक, पार्टी के फाउंडर अभिजीत ने भारत लौटने का किया ऐलान

2 करोड़ से ज्यादा इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
कॉकरोच इज बैक, पार्टी के फाउंडर अभिजीत ने भारत लौटने का किया ऐलान

CG Prime News@दिल्ली. Abhijeet, founder of the Cockroach Janata Party, has announced his return to India. सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर 2 करोड़ से ज्यादा लोगों को जोडऩे वाले कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने भारत लौटने का ऐलान कर दिया है। वह 6 जून को भारत लौटेंगे। दिपके ने इसकी जानकारी अपने एक्स अकाउंट ‘कॉकरोच इज बैक पर दी है। भारत आने के बाद वे दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। इस प्रदर्शन में वे शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करेंगे।

2 करोड़ से ज्यादा इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स

कॉकरोच जनता पार्टी एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, जो भारत के चीफ जस्टिस सूर्यकांत की हालिया कॉकरोच टिप्पणी के बाद सामने आया। CJP के इंस्टाग्राम पर 2 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। 30 साल के अभिजीत दिपके महाराष्ट्र के संभाजी नगर के रहने वाले डिजिटल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिजीत ने पुणे से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल वो अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशन से मास्टर्स की पढ़ाई कर रहे हैं। अभिजीत 2020 से 2022 तक केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट रहे हैं। 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में अभिजीत AAP के लिए वायरल मीम बेस्ड ऑनलाइन प्रचार का मटेरियल बनाते थे।

X अकाउंट अभी बंद

दिल्ली हाईकोर्ट का ने 29 मई को कॉकरोच जनता पार्टी क X अकाउंट से बैन हटाने से इनकार कर दिया था। कोर्ट ने सरकार और X से 4 हफ्ते में जवाब मांगा। दिल्ली हाईकोर्ट में दिपके ने CJP का X अकाउंट ब्लॉक किए जाने को चुनौती दी है। इस पर जस्टिस पुरुषेन्द्र कुमार कौरव की बेंच ने कहा कि सरकार का पक्ष सुने बिना ऐसा आदेश नहीं दिया जा सकता, क्योंकि मामले के व्यापक प्रभाव और दूरगामी परिणाम हैं। अगली सुनवाई 6 जुलाई को होगी।

21 मई को X अकाउंट बंद हुआ तो नया बनाया

CJP का X अकाउंट 21 मई ब्लॉक कर दिया गया था। जब पुराना अकाउंट बंद हुआ, तब 1.93 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। संगठन ने कुछ देर बाद नया अकाउंट बनाया। इसका नाम ‘कॉकरोच इज बैक’ रखा गया और बायो में लिखा- कॉकरोच डोंट डाय यानी कॉकरोच मरते नहीं। X पर इसके सोमवार दोपहर 2 बजे तक 240.08 k फॉलोअर्स हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट में अभिजीत दिपके को भारत लाने की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ता ने याचिका लगाई है।

You may also like