Monday, June 15, 2026
Home » Blog » CG कांग्रेस ने डोंगरगांव और सहसपुर लोहारा ब्लॉक अध्यक्ष को पार्टी से निकाला

CG कांग्रेस ने डोंगरगांव और सहसपुर लोहारा ब्लॉक अध्यक्ष को पार्टी से निकाला

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@रायपुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (cg congress committee) ने डोंगरगांव ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चेतन दास साहू और कवर्धा के सहसपुर लोहारा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामचरण पटेल को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह आदेश पीसीसी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर पार्टी प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने जारी किया है।

यह है पूरा विवाद

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चेतन दास साहू ने पिछले दिनों एक बैठक रखी थी। जिसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष भागवत साहू के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। वहीं, जिला पंचायत सदस्य विभा साहू और महेंद्र यादव को संगठन से निष्कासित करने का फैसला लिया गया।

विधायक की मौजूदगी में लिया था फैसला

ब्लॉक अध्यक्ष ने यह फैसला डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू की मौजूदगी में किया था। जिसके बाद संगठन में विवाद बढ़ गया। जिन जिला पंचायत सदस्यों को ब्लाक कमेटी ने निष्कासित करने का फैसला लिया, वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य है। ऐसे में उन्हें निष्कासित करने का अधिकार ब्लॉक के अध्यक्ष के पास था ही नहीं। लेकिन आपसी विवाद और खींचतान में ऐसा फैसला लिया गया।

पार्टी से निकाल दिया

तीन दिन के अंदर साहू से मांगा था जवाब, अब डोंगरगांव ब्लॉक कांग्रेस की इस हरकत पर पीसीसी ने अध्यक्ष चेतन दास साहू को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। जिसका तीन दिन में जवाब मांगा गया। इसके बाद पीसीसी ने चेतन दास साहू को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। निष्कासन आदेश में उल्लेख किया गया है कि ब्लॉक अध्यक्ष का दिया जवाब संतोषजनक नहीं हैं।

नहीं मिला संतोषजनक जवाब

कवर्धा जिले के सहसपुर लोहारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को भी अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए 6 साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया है। सबसे पहले, डोंगरगांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चेतन दास को पार्टी की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जिसका जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने के कारण अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई। चेतन दास को प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया।


You may also like