Home » Blog » NH-30 पर पलटी बस… यात्रियों में मची अफरा-तफरी, 90 यात्री थे सवार

NH-30 पर पलटी बस… यात्रियों में मची अफरा-तफरी, 90 यात्री थे सवार

by CG Prime News
0 comments

बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर स्थित घोड़ा गांव के जंगल के पास एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस बस में 90 से अधिक यात्री सवार थे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि यह बस महिंद्रा ट्रेवल्स की थी, जो जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही थी। हादसे के समय चालक ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, तभी उसका नियंत्रण बस से हट गया और वाहन सड़क से नीचे उतरकर पलट गया।

नहीं आई गंभीर चोटें

गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई बड़ा जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। एक यात्री को पीठ में फ्रैक्चर आया है, जबकि कुछ अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। सभी घायलों को पास के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा और यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला गया। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है कि दुर्घटना चालक की लापरवाही से हुई या बस में कोई तकनीकी खराबी थी।

You may also like