Home » Blog » Breaking: भिलाई के खुर्सीपार में युवक की हत्या, बहन के प्रेमी को भाई ने पीट-पीटकर मार डाला

Breaking: भिलाई के खुर्सीपार में युवक की हत्या, बहन के प्रेमी को भाई ने पीट-पीटकर मार डाला

मृत युवक अपनी प्रेमिका के घर गया था मिलने

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
उतई पुलिस द्वारा नशीली टैबलेट, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त करते हुए आरोपी

CG Prime News@भिलाई. Youth murder in bhilai छत्तीसगढ़ के भिलाई में अपनी बहन को प्रेमी के साथ देखकर भाई भड़क गया। घर में ही बहन के सामने पीट-पीट कर प्रेमी की हत्या कर दी। घटना गुरुवार सुबह 9:30 बजे खुर्सीपार थाना क्षेत्र की है। खुर्सीपार थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी भाई को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Cg prime news

घर में अकेली थी बहन

खुर्सीपार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तिरंगा नगर के मांझी पारा में गुरुवार सुबह युवती अपने घर में अकेली थी। तभी प्रेमी धीरज सरोज उससे मिलने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान युवती का भाई सिद्धार्थ भी घर पहुंच गया। जहां अपनी बहन को प्रेमी के साथ देखकर उसने आपा खो दिया।

मौके पर युवक की मौत

आरोपी भाई ने पहले हाथ मुक्के से मृत युवक की पिटाई की। उसके बाद युवक का सिर दीवार पर पटक दिया। जिससे प्रेमी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया।

मृतक था पड़ोसी

पुलिस ने बताया कि मृतक युवक और आरोपी, आमने-सामने रहते हैं। दोनों एक दूसरे के पड़ोसी है। आरोपी की बहन और मृत युवक का प्रेम संबंध था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मर्ग कायम कर पीड़ित परिवार से भी पूछताछ की जा रही है।

You may also like