Thursday, February 12, 2026
Home » Blog » Breaking News| होटल व्यापारी के घर पर एसीबी और ईओडब्ल्यू की छापेमारी

Breaking News| होटल व्यापारी के घर पर एसीबी और ईओडब्ल्यू की छापेमारी

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
CG Prime News

भिलाई. एसीबी और ईओडब्ल्यू ने शुक्रवार को नेहरु नगर में होटल व्यापारी अनिल कुमार पाठक के घर पर छापेमारी की। इस कार्यवाई से नेहरु नगर क्षेत्र में हडकंप मच गया। चार गाड़ियों में पहुंचे अधिकारियों ने पहले होटल में दबिश दी। इसके बाद उसके घर पहुंचे, जहां टीम जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम सुबह करीब 9 बजे पहुंची। पहले व्यवसायी अनिल कुमार पाठक के नेहरु नगर स्थित होटल हैप्पी ऑवर में पहुंचे। जहां आधे घंटे तक जांच की। इसके बाद सीधे 42/10 ईस्ट उनके बंगले पर टीम घुस गई। जहां पूरे मकान को अपने अंडर में लेकर जांच शुरू की। घर के अंदर तकनीकी साक्ष्यों और अन्य दस्तावेज खंगाल रहे है। बताया जा रहा है कि अनिल कुमार पाठक होटल व्यावसायी है, लेकिन इनकी अधिकारियों में अच्छी पकड़ है। ट्रांजेक्शन से संबंधित या आय से अधिक संपत्ति को लेकर छापेमारी की है, यह स्पष्ट नहीं हुआ है। फिलहाल टीम की अभी पाठक निवास में जांच जारी है।

You may also like