Thursday, February 12, 2026
Home » Blog » Breaking: दुर्ग पुलिस की ब्राउन शुगर को लेकर बड़ी कार्रवाई, मोस्ट वांटेड ड्रग पेडलर चंदा गिरफ्तार, जेल के केंटीन के सामने तलाश रही थी ग्राहक

Breaking: दुर्ग पुलिस की ब्राउन शुगर को लेकर बड़ी कार्रवाई, मोस्ट वांटेड ड्रग पेडलर चंदा गिरफ्तार, जेल के केंटीन के सामने तलाश रही थी ग्राहक

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. दुर्ग पुलिस ने ब्राउन शुगर को लेकर सबसे बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मोस्ट वांटेड ड्रग पेडलर चंदा प्रदीप ठाकुर को गिरफ्तार किया है। कुख्यात महिला ड्रग पेडलर नागपुर से आकर यहां केंद्रीय जेल के सामने अपने साथियों के साथ मिलकर मादक पदार्थों की पुडिय़ा बनाकर बेच रही थी। मुखबीर से सूचना मिलते ही पद्मनाभपुर पुलिस ने केंद्रीय जेल दुर्ग केंटीन के सामने पहुंचकर तीनों लोगों को मादक पदार्थों की बिक्री करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि महिला ड्रग पेडलर के साथ ही नागपुर निवासी मनोज राहंगडाले, यासीन शेख और दुर्ग निवासी प्रेम ठाकुर को गिरफ्तार किया है।

5 लाख कीमती ब्राउन शुगर जब्त

पद्मनाभपुर पुलिस ने रेड कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों के कब्जे से 5 लाख रुपए का ब्राउन शुगर जब्त किया है। महिला सहित तीनों आरोपियों से पुलिस ने 235 पुडिय़ा ब्राउन शुगर जब्त किया है। पद्मनाभपुर थाना प्रभारी आईपीएस अक्षय प्रमोद ने बताया कि आरोपी महिला ड्रग पेडलर के खिलाफ नागपुर पुलिस भी कई बार कार्रवाई कर चुकी है। आरोपी महिला नारकोटिक्स के मामले में कई बार जेल जा चुकी है। पुलिस ने बताया कि महिला अपने साथियों के साथ मिलकर दुर्ग-भिलाई में ब्राउन शुगर की सप्लाई करती थी।

You may also like