CG Prime News@दुर्ग. दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर प्राण घातक हमला करने का मामला सामने आया है। आधा दर्जन से ज्यादा आरोपियों ने एक पुराने विवाद को लेकर डंडे और धारदार हथियार से हमला कर तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। पुलिस में इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपियों में तीन अपचारी बालक भी शामिल है।
पीड़िता की शिकायत के बाद एक्शन में आई पुलिस
पुलिस ने बताया कि रूखमणी मारकण्डेय निवासी बाम्बे आवास घासीदास नगर जामुल द्वारा थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शिकायत में बताया कि 16 जून को रात्रि लगभग 8 बजे पूर्व में हुए विवाद की बात को लेकर मोहल्ले के रहने वाले हर्ष साहू, दिनेश साहू उर्फ दीनू, विजय यादव उर्फ करण यादव, परिचय उर्फ गुलशन, मोह. आसिफ एवं अन्य साथियों ने संतु मारकण्डेय, सतीश मारकण्डेय एवं दीपक साहू के साथ गाली-गलौज किया। डंडा और धारदार हथियार से जान से मारने की नियत से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई।
पुलिस ने किया अपराध दर्ज
रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध क्रमांक 417/2026 धारा 296, 351(3), 109(1), 191(2), 191(3), 3(5) बीएनएस तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए फरार आरोपियों की तलाश की गई। मुखबिर सूचना के आधार पर घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने पूर्व विवाद के कारण घटना कारित करना स्वीकार किया। आरोपियों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा एवं धारदार हथियार बरामद कर जप्त किया। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
1. हर्ष साहू उर्फ अंशु साहू, उम्र 18 वर्ष, निवासी बाम्बे आवास घासीदास नगर जामुल।
2. दिनेश साहू उर्फ दीनू, उम्र 40 वर्ष, निवासी बाम्बे आवास घासीदास नगर जामुल।
3. विजय यादव उर्फ करण यादव, उम्र 21 वर्ष, निवासी बाम्बे आवास घासीदास नगर जामुल।
4. परिचय उर्फ गुलशन यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी बाम्बे आवास घासीदास नगर जामुल।
5. मोह. आसिफ, उम्र 22 वर्ष, निवासी बाम्बे आवास घासीदास नगर जामुल।
6. 3 विधि से संघर्षरत बालक।

