Thursday, February 12, 2026
Home » Blog » पाटन जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा, BJP की कीर्ति नायक को 25 में से मिले 18 वोट

पाटन जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा, BJP की कीर्ति नायक को 25 में से मिले 18 वोट

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
CG PRIME NEWS

CG Prime News@दुर्ग. पाटन जनपद पंचायत में भारतीय जनता पार्टी ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर एकतरफा जीत हासिल की। भाजपा ने कीर्ति नायक को अध्यक्ष पद के लिए अपना प्रत्याशी बनाया था। वोटिंग के दौरान कीर्ति को 25 में से 18 वोट मिले। अध्यक्ष चुनाव के उपरांत उपाध्यक्ष पद के लिए पर्यवेक्षक राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने जनपद सदस्य कमलेश वर्मा का नाम भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार के रूप में घोषित किया था। उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा कमलेश वर्मा को 25 में से 18 वोट मिले। इसके साथ ही दोनों प्रत्याशियों ने एकतरफा जीत दर्ज की।

पहले जानी सदस्यों की राय
जनपद पंचायत के चुनाव में भाजपा के सदस्यों को सांसद विजय बघेल, निवर्तमान जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, चुनाव पर्यवेक्षक राजेन्द्र कुमार पाध्ये, जिला भाजपा उपाध्यक्ष दिलीप साहू, सह पर्यवेक्षक अनुपम साहू ने मार्गदर्शन दिया। अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया के दौरान भाजपा पर्यवेक्षक राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने भाजपा के समस्त जनपद सदस्यों और पाटन क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं से सामूहिक विचार विमर्श किया तत्पश्चात जनपद सदस्यों और वरिष्ठ नेताओं से वन टू वन चर्चा करके रायशुमारी की और व्यापक मंथन के बाद कीर्ति नायक को भाजपा का प्रत्याशी अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया साथ ही भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिए व्हिप जारी किया।

यह सदस्य वोटिंग के दौरान रहे मौजूद
जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव के दौरान भाजपा नेता मेहत्तर वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश भाले, अनूप सोनी, प्रमोद वाघ, प्रमोद नेमा, राजेश राजपूत, रानी बंछोर, ज्योतिप्रकाश साहू, कमलेश चन्द्राकर, कमलेश साहू, लालेश्वर साहू, लोकमनी चन्द्राकर, खेमलाल साहू, केशव बंछोर, प्रकाश बिजौरा, समीर बंछोर, सागर सोनी, केवल देवांगन, शुभम शर्मा, राजा पाठक, अखिलेश मिश्रा, सहित अनेकों कार्यकर्ता सक्रिय रहे।

You may also like