Wednesday, September 23, 2026
Home » Blog » BJP विधायक के काफिले की कार पलटी, मौके पर ही ड्राइवर की मौत… जानें कैसे हुआ हादसा?

BJP विधायक के काफिले की कार पलटी, मौके पर ही ड्राइवर की मौत… जानें कैसे हुआ हादसा?

by CG Prime News
0 comments

कोण्डागांव जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। बीती रात केशकाल क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक नीलकंठ टेकाम के काफिले का एक फॉलो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन खेत में जा गिरा, जिससे ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, विधायक नीलकंठ टेकाम सोमवार को रायपुर गए हुए थे। इसी दौरान उनका फ्लो वाहन चालक भुवन शोरी रात लगभग 9 बजे अकेले ही अपने गांव बड़बत्तर की ओर रवाना हुआ था। इसी दौरान रास्ते में फरसगांव मार्ग के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई और खेत में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में चालक भुवन शोरी की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलते ही बाँसकोट चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रारंभिक जांच में वाहन की गति अधिक होने और नियंत्रण खोने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं इस दुर्घटना की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। विधायक टेकाम के काफिले से जुड़े अन्य अधिकारी और कार्यकर्ता भी दुख व्यक्त कर रहे हैं। बता दें कि भुवन शोरी लंबे समय से विधायक के साथ काम कर रहे थे।


You may also like