Thursday, February 12, 2026
Home » Blog » CG बॉर्डर पर सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, 24 घंटे में मार गिराए 6 हार्डकोर नक्सली, लोकसभा चुनाव में खलल की थी तैयारी

CG बॉर्डर पर सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, 24 घंटे में मार गिराए 6 हार्डकोर नक्सली, लोकसभा चुनाव में खलल की थी तैयारी

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे गढ़चिरौली में सुरक्षाबल के जवानों और पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सी-60 कमांडोज ने 36 लाख रुपए इनामी चार हार्डकोर नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। वहीं मंगलवार को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-बीजापुर जिले की सरहद पर भी पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें एक महिला समेत 2 नक्सली को ढेर कर दिया गया है। मारे गए माओवादी का शव और हथियार बरामद किया गया है। मामला किरंदुल थाना क्षेत्र का है। छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए महज 24 घंटे में छह नक्सलियों को मार गिराया है।

मिली जानकारी के अनुसार गढ़चिरौली पुलिस कोलामारका के जंगल में सर्चिंग अभियान चला रही थी। छत्तीसगढ़ पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया था। मारे गए चारों नक्सली तेलंगाना स्टेट कमेटी के हैं। फिलहाल जवान मौके पर ही मौजूद हैं।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तेलंगाना स्टेट कमेटी के कुछ हार्डकोर नक्सली सीजी- महाराष्ट्र बॉर्डर पर गढ़चिरौली के कोलामारका जंगल में मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार एसपी यतीश देशमुख के नेतृत्व में महाराष्ट्र की सी-60 कमांडोज और सीआरपीएफ की टीम को सर्चिंग के लिए निकाला गया था।

36 लाख रुपए के इनामी हैं मारे गए 4 नक्सली

मांगी इंद्रवेली एरिया कमेटी सचिव और कुमुराम भीम मंचेरियल डिविजनल कमेटी सदस्य वर्गीश 2. सिरपुर चेन्नूर एरिया कमेटी सचिव डीवीसीएम मंगतू 3. प्लाटून सदस्य कुरसांग राजू 4. प्लाटून सदस्य कुडीमेट्टा वेंकटेश शामिल है। सर्चिंग के दौरान फोर्स ने मौके से एके-47, 1 कार्बाइन, 2 देसी पिस्टल, विस्फोटक समेत नक्सली साहित्य बरामद किया है। इलाके की सर्चिंग जारी है।

    You may also like