Monday, August 17, 2026
Home » Blog » किसानों के लिए बड़ी खबर, मार्च के इस तारीख को CG सरकार जारी करेगी धान की अंतर राशि

किसानों के लिए बड़ी खबर, मार्च के इस तारीख को CG सरकार जारी करेगी धान की अंतर राशि

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
CM vishnu deo sai

CG Prime News @ रायपुर. छत्तीसगढ़ में किसानों को सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। सीएम विष्णुदेव साय की सरकार इसी महीने धान की अंतर की राशि जारी करेगी। शनिवार को जशपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसकी घोषणा की। कहा कि 12 मार्च को किसानों को धान की अंतर की राशि लगभग 13 हजार करोड़ रुपए जारी किया जाएगा।

चुनावी घोषणा पत्र में था शामिल
भाजपा की चुनावी घोषणा पत्र के अनुसार सरकार ने किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल में धान खरीदी का वादा किया था। जिसका लाभ अब कृषक उन्नति योजना के रूप में 12 मार्च को अंतर राशि किसानों के खाते में आएगी। मुख्यमंत्री के ऐलान से किसानों के चेहरों में चमक आ गई है।

सीएम ने शनिवार को पत्थलगांव में लिंक कोर्ट प्रारंभ किया। इसके अलावा सीएम ने गिरी गोवर्धन पर्वत के सुगम सीसी मार्ग निर्माण के लिए 32 लाख, फरसाबहार में संस्कृतिक मंडप के लिए 10 लाख, शिव मंदिर से कासाटोली के लिए 12 लाख रुपए की घोषणा भी की है।


You may also like