Friday, February 13, 2026
Home » Blog » Big Breaking : बॉयफ्रेंड निकला युवती का हत्यारा, ब्रेकअप के बहाने बुलाकर घोंट दिया गला, फिर खुद भी खा लिया जहर, गिरफ्तार

Big Breaking : बॉयफ्रेंड निकला युवती का हत्यारा, ब्रेकअप के बहाने बुलाकर घोंट दिया गला, फिर खुद भी खा लिया जहर, गिरफ्तार

by cgprimenews.com
0 comments

भिलाई. CG Prime News@दुर्ग के शिवनाथ नदी पर बने महमरा एनीकट में युवती की संदिग्ध हालत में लाश मिलने की गुत्थी सुलझ गई। युवती का बॉयफ्रेंड ही उसका हत्यारा निकला। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी शुभम बेहरा को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज कर कार्रवाई की। न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

अंजोरा चौकी प्रभारी देवसरण सिंह ने बताया कि खुर्सीपार निवासी आरोपी शुभ बेहार ने ब्रेकअप के बाद युवती को मिलने के लिये बुलाया और महमरा एनीकट उसे स्कूटर पर बैठाकर ले गया, जहां उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। घर जाकर चूहे मारने की दवा खा ली। घटना के बाद दो दिन तक आरोपी युवक अस्पताल में भर्ती है। स्कूटर पर सवार युवक युवती मंगलवार को महमरा एनीकट गए थे। जहां करीब दो घंटे तक बातचीत की। इसके बाद युवक स्कूटर लेकर चला गया। युवती की लाश एनीकट किनारे पत्थर पर मिली। सूचना पर दुर्ग सीएसपी विवेक शुक्ला और फॉरेंसिक एक्सपर्ट पहुंचे। फॉरेसिंक एक्सपर्ट डॉ. पंकज ताम्रकार ने मौका मुआयना किया। जहां युवती के गले में मिले निशान से गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई थी वहीं निकला, आरोपी गलाघोटकर हत्या कर दिया|

यह है मामला

मंगलवार शाम करीब 5 बजे सूचना मिली कि महमरा एनीकट के किनारे युवती की लाश पड़ी है। तत्काल मौके पर पहुंचे। युवती की उम्र करीब 20 वर्ष होगी। वह स्कूटर से एक लड़के के साथ आई थी। लड़का उसे छोड़कर भाग गया। घटना की तफ्तीश की गई। शरीर पर किसी प्रकार के निशान नहीं मिले। उसके कपड़े आदि व्यवस्थित थे। सीएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि एक प्रत्यक्षदर्शी ने सूचना दी। उसने बताया कि एक स्कूटर से युवक युवती करीब 2 बजे महमरा एनीकट पहुंचे थे। जहां स्कूटर को खड़ी कर नदी की ओर दोनों गए। इसके बाद युवक बड़ी तेजी से स्कूटर के पास पहुंचा और अकेले ही भाग गया। जब पास में गया तो युवती की लाश महमरा एनीकट के किनारे पड़ी थी।

You may also like

Leave a Comment