Thursday, February 12, 2026
Home » Blog » Big Breaking. दुर्ग भाजपा सांसद विजय बघेल की तबीयत बिगड़ी, सीटी स्कैन के बाद डॉक्टरों ने किया एम्स रेफर

Big Breaking. दुर्ग भाजपा सांसद विजय बघेल की तबीयत बिगड़ी, सीटी स्कैन के बाद डॉक्टरों ने किया एम्स रेफर

by cgprimenews.com
0 comments

भिलाई@CG Prime News. भाजपा सांसद विजय बघेल की गुरुवार को अचानक तबीयत बिगडऩे के बाद उन्हें एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से वे अस्वस्थ चल रहे हैं। गुरुवार सुबह चक्कर आने और कमजोरी की शिकायत के बाद वे पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र सेक्टर ९ में जांच कराने पहुंचे थे। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें एम्स रायपुर रेफर कर दिया है। जहां सांसद का उपचार चल रहा है।

डॉक्टरों ने किया सीटी स्कैन

दुर्ग सांसद विजय बघेल के निज सचिव से मिली जानकारी के अनुसार सांसद को सुबह चक्कर आ रहा था। उनका ब्लड प्रेशर भी बढ़ा हुआ था। इस पर उन्हें डॉक्टरी परामर्श के लिए सेक्टर-9 स्थित अस्पताल लेकर गए। यहां पर डॉक्टरों ने उनका सीटी स्कैन कराया। फिर बताया गया कि उनके ब्रेन की नसें सिकुड़ी और कमजोर हो गई है। इसके चलते ब्लड सर्कुलेशन की समस्या आ रही है। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें रायपुर एम्स रेफर कर दिया। सांसद के अचानक बीमार होने के बाद से उनके समर्थक लगातार उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना कर रहे हैं।

You may also like

Leave a Comment