Thursday, February 26, 2026
Home » Blog » डोंगरगढ़ पैदल यात्रा के दौरान सड़क हादसा, भिलाई की युवती की मौत

डोंगरगढ़ पैदल यात्रा के दौरान सड़क हादसा, भिलाई की युवती की मौत

by cgprimenews.com
0 comments
cgprimenews

सुबह 8 ग्राम मानकी की घटना है, भिलाई की युवती

राजनांदगांव। माता बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ जा रही श्रद्धालुओं की पैदल यात्रा के दौरान मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। भिलाई निवासी 20 वर्षीय युवती मनीषा साहू की सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतिका हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी भिलाई की रहने वाली थी। हादसे के बाद उसका शव उपचार के लिए सेक्टर-9 अस्पताल लाया गया।

(Road accident during Dongargarh trek, Bhilai girl dies)

सोमानी थाना पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार सुबह लगभग 8 बजे ग्राम मानकी के पास हुई। मनीषा अपने घर भिलाई से मोहल्ले और आसपास के लोगों के साथ पैदल डोंगरगढ़ यात्रा पर निकली थी।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का जत्था जैसे ही मानकी गांव के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार से वाहन चला रहा चालक श्रद्धालुओं के पास आया और मनीषा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवती गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मां बमलेश्वरी की जयकारे लगाते जा रहे थे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय सड़क पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल यात्रा पर थे और सभी मां बम्लेश्वरी के जयकारे लगाते हुए डोंगरगढ़ की ओर बढ़ रहे थे। इसी बीच तेज गति से आया वाहन नियंत्रण खो बैठा और मनीषा इसकी चपेट में आ गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं इस हादसे के बाद श्रद्धालुओं में आक्रोश और दुख का माहौल है। लोग प्रशासन से यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।

You may also like