Wednesday, February 11, 2026
Home » Blog » Bhilai: मरोदा सेक्टर में चाकू की नोक पर महिला इंजीनियर से लूट, बेटी के गले पर टिकाया चाकू

Bhilai: मरोदा सेक्टर में चाकू की नोक पर महिला इंजीनियर से लूट, बेटी के गले पर टिकाया चाकू

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG prime News@भिलाई. रिसाली नगर निगम के मरोदा सेक्टर में एक महिला इंजीनियर से चाकू की नोक पर लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। स्कूटी सवार नकाबपोश लुटेरों ने महिला इंजीनियर की बेटी के गले पर चाकू टिका दिया। महिला से सोने की अंगूठी, चेन और कान के टॉप्स निकालकर देने कहा नहीं तो बेटी का गला काटने की धमकी देने लगे। महिला इंजीनियर ने बेटी की जान बचाने के लिए सोने की ज्वेलरी निकालकर लुटेरों को दे दिया। जिसके बाद लुटेरे वहां से फरार हो गए।

आत्मानंद पार्क में टहलने गई थी महिला

पूरा मामला नेवई थाना क्षेत्र की है। पीडि़त महिला इंजीनियर के पति मुकेश साहू भिलाई स्टील प्लांट में जूनियर इंजीनियर हैं। उनकी दो बेटियां है। पीडि़त के पति ने पुलिस को बताया कि वह लोग मरोदा सेक्टर में ए पॉकेट में रहते हैं। उसकी पत्नी 18 मार्च की रात 8.20 बजे अपनी दोनों बेटियों के साथ आत्मानंद पार्क में टहलने गई थी।

9.30 बजे कुछ सामान लेने के लिए राना इलेक्ट्रिकल शॉप पहुंचे। सामान लेकर मां-बेटी आगे बढ़ी, तो स्कूटी सवार एक लड़के ने छोटी बेटी के गले पर चाकू टिका दिया। इससे महिला इंजीनियर काफी डर गई। आरोपी लाल रंग की स्कार्फ से अपना चेहरा ढका हुआ था।

उसने महिला से कहा कि, वो जल्दी हाथ की अंगूठी, चेन और कान के टॉप्स निकालकर दे, वरना उसकी बेटी का गला काट देगा। डर की वजह से महिला ने उसे अंगूठी, चेन और टॉप्स दे दिए। इसके बाद आरोपी स्कूटी लेकर उतई रोड की तरफ भाग गया।

निगम सभापति भी पहुंचे थाने

इस मामले को लेकर रिसाली नगर निगम के सभापति केशव बंछोल खुद नेवई थाने पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी से कहा कि, मरोदा सेक्टर में गार्डन के पास पेट्रोलिंग नहीं होती है। इसी का फायदा उठाकर इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस इस क्षेत्र में पेट्रोलिंग को बढ़ाए, जिससे ऐसी घटनाओं पर लगाम लग सके।

पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी का कहना है कि, उन्हें शिकायत मिली है। पीडि़त पक्ष को थाने बुलाया गया है। एफआईआर दर्ज की जा रही है। इससे पहले ही पुलिस की एक टीम आरोपी की तलाश में लगा दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

You may also like