भिलाई. अतिसंवेदनशील छावनी थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए हाल ही में थाना प्रभारी में बदलाव किया गया, लेकिन इसके दूसरे ही दिन चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आ गई। सोमवार शाम कैंप-1 तालाब पार इलाके में हुए इस हमले में एक युवक घायल हो गया, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया। (A knife attack occurred amid tight security at the Cantonment Police Station, the accused absconded, and the father was forced to sit in the police station under pressure.)
यह भी पढ़ेः बिना एड्रेस प्रूफ के मिलेगा 5 किलो LPG सिलेंडर, केंद्र सरकार ने नियमों में दी छूट
कैसे हुआ विवाद
छावनी सीएसपी प्रशांत पैकरा ने बताया कि शाम के समय कुछ युवक तालाब के पास घूम रहे थे। इसी दौरान कैंप-1 निवासी प्रार्थी अवध टंडन से आरोपी का पूराना विवाद था। उसी को लेकर अवध हसुआ लेकर तालाब पर गया। आरोपी के साथ एक नाबालिग था। अवध बातचीत के साथ विवाद कर लिया। विवाद बढ़ने पर एक आरोपी ने जेब में चाकूनुमा धारदार वस्तु निकाला और वार कर दिया। दोनों मौके से फरार हो गया। घायल युवक को आसपास के लोगों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस की कार्रवाई
नए थाना प्रभारी अमित अदानी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम दोनों आरोपी की तलाश में जुटी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। फिलहाल अभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
पिता को थाने में बैठाने पर सवाल
मामले में दबाव बनाने के लिए पुलिस ने आरोपी के बुजुर्ग पिता मनोज ठाकुर को थाने में बैठा लिया। बताया जा रहा है कि वे एक निजी कंपनी में मजदूरी करते हैं और ड्यूटी से लौटते ही पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए ले आई। इस कदम को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा शुरू हो गई है, हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
क्षेत्र की संवेदनशीलता
छावनी थाना क्षेत्र लंबे समय से संवेदनशील माना जाता है। यहां बड़ी संख्या में स्लम एरिया होने के कारण छोटे-बड़े विवाद अक्सर सामने आते रहते हैं, जिससे पुलिस के लिए कानून-व्यवस्था बनाए रखना चुनौतीपूर्ण रहता है।
