Monday, February 16, 2026
Home » Blog » दुर्ग के पुलिस ग्राउंड में कृषि मंत्री ने फहराया तिरंगा, परेड की सलामी लेकर पढ़ा सीएम का संदेश

दुर्ग के पुलिस ग्राउंड में कृषि मंत्री ने फहराया तिरंगा, परेड की सलामी लेकर पढ़ा सीएम का संदेश

by cgprimenews.com
0 comments

दुर्ग@CG Prime News. गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने दुर्ग जिले के मुख्य समारोह में शिरकत करते हुए पुलिस ग्राउंड में तिरंगा फहराया। कृषि मंत्री ने परेड की सलामी लेने क बाद महामारी में लोगों की सेवा करने वाले कोरोना वारियर्स का सम्मान किया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जनता के नाम संदेश का वाचन भी किया। अलग-अलग विभागों के उत्कृष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य समारोह में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, एसपी प्रशांत कुमार ठाकुर सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment