Tuesday, June 16, 2026
Home » Blog » एडीजी अमित कुमार नए इंटेलिजेंस चीफ

एडीजी अमित कुमार नए इंटेलिजेंस चीफ

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

डॉ. छाबड़ा का आदेश बाद में होगा जारी

रायपुर. 1998 बैच के आईपीएस ऑफिसर एडीजी अमित कुमार को छ.ग प्रदेश का नया इंटेलिजेंस चीफ बनाया गया है। गृह विभाग का यह आदेश बुधवार देर रात जारी हुआ। अभी तक इंटेलिजेंस का काम देख रहे आईजी डॉक्टर आनंद छाबड़ा की नई पदस्थापना का आदेश अलग से जारी होगा।

अमित कुमार 2011 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर 4 साल के लिए सीबीआई में गए थे। इस दौरान लगातार एक्सटेंशन मिलने के बाद वह एसपी से लेकर संयुक्त निदेशक पॉलिसी के विभिन्न पदों पर रहे। केंद्र में 12 साल की प्रतिनियुक्ति के बाद वह पिछले दिनों ही छत्तीसगढ़ वापस लौटे हैं।


You may also like